MP क्राइम अपडेट: पति की घिनौनी करतूत! पॉर्न स्टार बनने के जुनून में पत्नी का प्राइवेट वीडियो किया वायरल
मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक को पोर्न स्टार बनने की ऐसी सनक लगी कि उसने अपने अतरंगी पलों की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपनी पत्नी की इज्जत को तार-तार कर दिया।
मध्य प्रदेश में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है कि पति पत्नी के रिश्ते से भी विश्वास उठ जाए। मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक को पोर्न स्टार बनने की ऐसी सनक लगी कि उसने अपने अतरंगी पलों की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपनी पत्नी की इज्जत को तार-तार कर दिया।
मध्य प्रदेश में हुए crime का यह एक मामला ऐसा है की मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आरोपी पति शिवम साहू युवक ने अपनी पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि वह लंबे समय से पोर्न साइट देखने का आदी था और खुद को स्टार बनाना चाहता था। युवक पर अश्लील वीडियो पोर्न साइट्स पर भी अपलोड करने का आरोप है।
पीड़िता पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह पिछले साल 10 मई को हुआ था। शादी के बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जब पीड़िता ने आर्थिक तंगी के चलते मांग पूरी करने से इन्कार किया, तो पति ने उसे बदनाम करने की धमकी दी।
दहेज न मिलने की खुन्नस में ऐसा किया
उसने दहेज न मिलने की खुन्नस में 13 मिनट 14 सेकंड का निजी पलों का वीडियो चोरी छिपे रिकॉर्ड किया। फिर उसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया। जब पत्नी ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो उसने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह लोकप्रिय होने के लिए किया है, ताकि लोग उसे पहचानें।
कट्टा लेकर पहुंचा ससुराल
उसने अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भी भेजा और मुंबई भाग गया। 12 फरवरी को वह अपनी बाइक से मऊगंज ससुराल पहुंचा। वहां उसने कट्टा लेकर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार “आरोपी गिरफ्तार है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। परिवार को डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”