MP News: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री जायसवाल ने मालखेड़ी रेशम केन्द्र का किया निरीक्षण, केन्द्र प्रभारी को दिए ये निर्देश

MP News: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के मालखेड़ी स्थित रेशम विकास एवं उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। जायसवाल ने रेशम उत्पादन में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी ली

Update: 2024-07-20 04:30 GMT
MP News: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री जायसवाल ने  मालखेड़ी रेशम केन्द्र का किया निरीक्षण, केन्द्र प्रभारी को दिए ये निर्देश

Minister of State Dilip Jaiswal

  • whatsapp icon

MP News: भोपाल: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के मालखेड़ी स्थित रेशम विकास एवं उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। जायसवाल ने रेशम उत्पादन में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को उच्च कोटि का रेशम उत्पादन करने के निर्देश दिये। सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरौलिया सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मटकुली रेशम केन्द्र में शहतूत का पौधा लगाया

एक ही स्थान पर 55 हजार पौधे लगाने की श्रृंखला में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  जायसवाल ने मटकुली रेशम केन्द्र में शहतूत का पौधा लगा कर जन मानस को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले में लगभग 3 लाख पौधे लगाये जायेंगे। इन सभी पौधों को हर हाल में जीवित रखने का प्रयास किया जाएगा। रेशम विकास की दिशा में विशेष प्रयासों के तहत राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मटकुली रेशम केंद्र में धागाकरण मशीन भी संचालित की जायेगी। 

Tags:    

Similar News