MP News: दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले, एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा सीबीआई के संयुक्त निदेशक बनाए गए...

Update: 2024-01-05 15:26 GMT

भोपाल। गृह विभाग ने आज आदेश जारी कर ग्वालियर जोन के एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के ज्वाईंट डायरेक्टर के पद पर भारत सरकार को सौंप दी हैं। उनकी सेवाएँ राज्य सरकार ने पांच साल की अवधि के लिए केंद्र को सौंप दी है।। डी श्रीनिवास वर्मा मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के अधिकारी है। 

पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज आर.आर.एस. परिहार की नवीन पद-स्थापना पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल टीके विद्यार्थी की नवीन पद-स्थापना उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर में की गई है।

Tags:    

Similar News