Gwalior News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली से नागरिकों के निधन पर शोक व्यक्त किया

Gwalior News:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से नागरिकों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Update: 2024-06-19 08:26 GMT

Gwalior News:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से नागरिकों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को आरबीसी 6/4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। 

Tags:    

Similar News