Gwalior Crime News: MP News: शादीशुदा पुलिस इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप, विधवा से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर मुकरा, ऐसे हुई थी दोनों में दोस्ती?
Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक विधवा महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा पर रेप की FIR दर्ज कराई है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे?
Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (PTS) में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। झांसी रोड थाने में एक 9 महीने की प्रेग्नेंट महिला ने इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो शादी करने से मुकर गया।
सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक विधवा है और अपना एक बुटीक चलाती है। करीब 6 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी और उसका एक बच्चा भी है। अपने बुटीक के प्रमोशन के लिए वह सोशल मीडिया के कई ग्रुप्स से जुड़ी हुई है।
इन्हीं में से एक सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए उसकी जान पहचान तिघरा पीटीएस में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा से हुई थी। इस ग्रुप में एक महिला सब इंस्पेक्टर भी जुड़ी थी जो पीड़िता की दोस्त है। इसी जान पहचान के जरिए रूपेश और पीड़िता के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों की दोस्ती गहरी हो गई।
बुटीक में आकर बनाए शारीरिक संबंध
शिकायत के मुताबिक दोस्ती बढ़ने के बाद इंस्पेक्टर रूपेश ने महिला को शादी का प्रपोजल दिया। इसके बाद साल 2024 में रूपेश पहली बार महिला के बुटीक पर आया और शादी का पक्का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा और वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।
प्रेग्नेंट होने पर सामने आई इंस्पेक्टर की सच्चाई
इसी बीच जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसने रूपेश पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि रूपेश शादी की बात पर लगातार टाल मटोल करने लगा। जब 9 महीने बीत गए और रूपेश ने कोई जवाब नहीं दिया तो परेशान होकर महिला ने इंस्पेक्टर के परिवार वालों से संपर्क किया।
परिवार वालों से बात करने पर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे पता चला कि रूपेश शर्मा पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। यह सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने तुरंत पुलिस का रुख किया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इस धोखे और शोषण का शिकार हुई महिला की शिकायत पर ग्वालियर की झांसी रोड थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।