Digvijay Singh News: महिला पर भड़के पूर्व CM दिग्विजय सिंह, बोले "पागल हो गई है ये, बाहर करो इसे"

Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Update: 2024-02-22 03:42 GMT

Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिग्विजय सिंह एक महिला कार्यकर्ता से अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं महिला को सुरक्षाकर्मियों कहकर हटवा देते हैं.

ये महिला पागल हो गई है: दिग्विजय सिंह

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में वह ग्वालियर पहुंचे. बुधवार ग्वालियर सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान गुना की रहने वाली महिला डॉ. लीना शर्मा मिलने आई. दिग्विजय सिंह के करीब जा रही थी. महिला को आता देख दिग्विजय सिंह के सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक देते हैं. उसे नजदीक आते देख दिग्विजय सिंह भी गुस्सा जाते हैं और अभद्र व्यवहार करने लगते हैं. दिग्विजय सिंह कहते हैं " ये महिला पागल हो गई है, बाहर करो इसे”

नरेंद्र सलूजा ने शेयर किया वीडियो

इसपर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा "यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान ..महिलाओं का कांग्रेस नेता करते है कितना सम्मान , यह है उसका उदाहरण, कल शिवपुरी में पेटीकोट संस्कृति पर बात कर रहे थे दिग्विजय सिंह और आज ग्वालियर में राघौगढ़ रहने वाली कांग्रेस की ही महिला पदाधिकारी को "पागल औरत" कह कर संबोधित कर रहे है..अपने सुरक्षाकर्मियों से कह रहे है "निकालो इसे बाहर"..इतना ही नहीं उनके सुरक्षा कर्मी , उन्हीं के सामने इस महिला पदाधिकारी को धक्के भी मार रहे है..कहाँ है लड़की हूँ लड़ सकती हूँ फ़ेम प्रियंका गांधी....?"

महिला बोली राजा साहब मेरे आदर्श हैं 

गुना की रहने वाली महिला डॉ. लीना शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ता है . वह पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहती है. महिला का कहना है दिग्विजय सिंह के लिए छोटे बच्चों जैसी हैं. राजा साहब मेरे आदर्श हैं और हमेशा उनका आशीर्वाद मिलता रहा है. मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ है.

Tags:    

Similar News