Chhatarpur में दो लड़कियों की अनोखी प्रेम कहानी : MP के छतरपुर में सोनी को मोनी से हुआ प्यार, 5 साल बाद की शादी… थाने पहुंचा मामला, जानिए फिर क्या हुआ?
Chhatarpur me do ladkiyon ki anokhi prem kahani : समाज के सारे बंधनों को तोड़ कर दोनों ने सात फेरे ले लिए। शादी के लिए दोनों थाने पहुंचे थे।
Chhatarpur me do ladkiyon ki anokhi prem kahani: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ प्रेम में कोई महिला और पुरुष ने हदें पार नहीं की, बल्कि 2 लड़कियों ने आपस में शादी रचाई है। और आश्चर्य की बात तो ये है की परिवार का मानना है कि उनकी बेटी की खुशी जिसमें है उसमें वे सहमत हैं। दोनों की इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। समाज के सारे बंधनों को तोड़ कर दोनों ने सात फेरे ले लिए। शादी के लिए दोनों थाने पहुंचे थे।
मिली जानकरी के अनुसार दौरिया में अनीता यादव नाम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी सोनम जिसकी उम्र 23 साल है वह 21 मार्च को घर से कहीं चली गई। उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की का फोन नंबर ट्रेस किया और फोन पर उससे संपर्क किया। फोन पर सोनम ने कहा कि वह स्वयं थाने में हाजिर हो जाएगी।
वह मानसी (अलका) वर्मन पिता स्व० करमा वर्मन गुगाच बरपेटा असम के साथ अपने घर वापस ग्राम दौरिया पहुंची। फिर वहां से शादी करने के लिए किसी मंदिर में गई। परिवार के लोग साथ में थे तो मंदिर में उनको शादी करने की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद वह नौगांव थाने पहुंचे। थाने के सामने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की फिर थाने में बयान दर्ज कराया। जब वह वापस अपने गांव दौरिया पहुंची तो परिवार में खुशी का माहौल था। दोनों का अच्छे से स्वागत किया गया। दौरिया की लड़की सोनम दूल्हा बनी और असम की लड़की मानसी दुल्हन बनी और बहू का गृह प्रवेश हुआ। इसके बाद दोनों लड़कियां असम के लिए निकल गईं।
परिवार की सहमति से हुई शादी
परिवार का मानना है कि मेरी बेटी की खुशी जिसमें है उसमें हम सहमत हैं। वह अपनी जिंदगी जिसके साथ बिताना चाहती है, वह उसके साथ रहे। साथ में यह भी जानकारी दी कि दो तीन महिने बाद किसी फैक्टरी में काम सीखने के बाद दोनों वापस आएगी और गांव में ही रहेंगी। उनकी शादी होने के बाद एक साथ होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।