10वीं पास के लिए इस विभाग में नौकरी का मौका, 62,000 तक मिलेगी सैलरी, बिना सोचे फटाफट करें अप्लाई

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल विभाग और वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है. इस नौकरी में 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपर तक वेतन मिलेगा. तो जानिए जानते हैं पूरी डिटेल्स

Update: 2026-03-02 05:37 GMT

इमेज- NPG

10वी पास लोगों के सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल विभाग और वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती निकाली हैं. इस नौकरी में 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपर तक वेतन मिलेगा. तो बिना सोचे फटाफट आवेदन कर लें. आवेदन की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 तक है. अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार पूरी योग्यता, उम्र, समेत पूरी जानकारी पढ़ लें.

कितने पदों पर होगी भर्ती 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल विभाग और वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है. जो कि 14 मार्च 2026 तक चलने वाली हैं. कैंडिडेंट ऑफिशियल पर फॉर्म भर सकते हैं. 

कौन कौन से पोस्ट हैं

जेल प्रहरी के 757 पद

वन रक्षक के 728 पद

क्षेत्र रक्षक के 169 पद

सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद

कौन कर सकता है अप्लाई

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक: इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है.

जेल सुपरिटेंडेंट:  किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन होना चाहिए.

एज लिमिट क्या रहेगी?

आवेदन के लिए कैंडिडेंट की न्यूनतम ऐज 18 साल रहना चाहिए और अधिकतम उम्र 38 साल है. जबकि, जेल सुपरिटेंडेंट के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के कैंडिडेंट को उम्र में छूट दी जाएगी.

आवेदन की आखरी तारीख क्या है? 

आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 14 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म में हुई गलती को 19 मार्च 2026 तक सुधारा जा सकता है.

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेंट को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि SC, ST, OBC और दिव्यांग कैंडिडेंट के लिए शुल्क 250 रूपए तय की गयी है. साथ ही पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा

इसके लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

पहला चरण- लिखित परीक्षा

दूसरा चरण- फिजिकल टेस्ट

तीसरा चरण- डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट 

किसे कितनी सैलरी मिलेगी

वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक को हर महीने 19,500 से 62,000 रुपये तक वेतन मिलेगा, जबकि जेल सुपरिटेंडेंट को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक सैलरी मिलेगी

भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें 

आवेदन करने के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in खोलें

होम पेज पर Van Rakshak & Kshetra Rakshak (Karyapalik) (Van Vibhag) लिंक पर क्लिक करें.

अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.

जन्मतिथि, पता समेत सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.

मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें.

आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.

भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.

Tags:    

Similar News