लॉकडाउन: इस राज्य में लगा 31 अगस्त तक लॉकडाउन…लोकल ट्रेन पर ब्रेक जारी, रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू

Update: 2021-08-12 06:39 GMT

नईदिल्ली 12 अगस्त 2021. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा रही है. मेट्रो, बस, ऑटो आदि चल रहे हैं, लेकिन फिलहाल लोकल ट्रेन नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि तीसरे वेब की आशंका है कि इस कारण फिलहाल लोकल ट्रेन नहीं चलाए जाएंगे, लेकिन रात का कर्फ्यू की अवधि रात नौ बजे की जगह अब 11 बजे से शुरू होंगे और यह सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. बता दें कि बंगाल में 15 अगस्त तक लॉकडाउन था.

सीएम ममता बनर्जी ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है. अभी लोकल ट्रेन को चलाने का फैसला नहीं लिया गया है. फिलहाल, मेट्रो, बस, ऑटो चलते रहेंगे. जबकि, रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान भी किया गया है. पहले नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से था. लोगों से कोरोना गाइडलाइंस मानने की अपील की गई है.

सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. हर दिन 1,000 से कम केस की पुष्टि हो रही है. विधानसभा चुनाव के दौरान कोरोना के हर दिन 10,000 के आसपास मामले मिल रहे थे. इसे काफी हद तक कम करने में सफलता पाई गई है. एक बार फिर ममता बनर्जी ने वैक्सीन नहीं मिलने का जिक्र किया. उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल को वैक्सीन नहीं मिल रही है. इसके बावजूद राज्य के 3.32 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है. राज्य सरकार वैक्सीनेशन को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है.

 

Tags:    

Similar News