LIVE : कांग्रेस विधायक पीएल पुनिया के बंगले में जुटे…. देवेंद्र यादव को छोड़ किसी ने कुछ नहीं कहा…छाया वर्मा और अनिला भेड़िया ने कहा…… वहीं कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, चिंतामणि महाराज सहित कई विधायकों की क्या रही प्रतिक्रिया पढ़िये

Update: 2021-08-27 02:13 GMT

रायपुर 27 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में सियासी रस्सीकसी के बीच छत्तीगढ़ के 40 से ज्यादा विधायक इस वक्त पीएल पुनिया के बंगले पहुंचे हुए हैं। दो बसों से निकलकर ये विधायक सीधे प्रभारी पीेएल पुनिया के बंगले पहुंचे हैं। हालांकि अंदर क्या कुछ चर्चाएं चल रही है, इस बारे में कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है। कांग्रेस के विधायक और सांसदों के अलावे पार्टी के नेता भी पहुचें हुए हैं। हालांकि इस दौरान देवेंद्र यादव को लेकर छोड़कर किसी भी विधायक ने कुछ भी बातें नहीं की। अधिकांश विधायक या तो हाथ जोड़कर आगे निकल गये या फिर ” नो कमेंट” कहकर कैमरा से दूर चले गये।

पीेएल पुनिया से मुलाकात के पहले विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि …

“हमलोग कांग्रेस के सिपाही है, कांग्रेस के मार्गदर्शन पर चलते हैं, हम सभी अपने नेता और प्रभारी से मुलाकात करने आये हुए हैं, हमारे मन में कुछ बातें हैं तो हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अपने नेता के पास आये हैं। छत्तीसगढ़ में जो कुछ अस्मित को लेकर काम हुआ है, उत्थान को लेकर काम हुआ है, उस पर हम बाते अपने नेता से करेंगे”

राज्यसभा सांसद छाया वर्मा से जब आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि …

 

“हम तो आते रहते हैं, अपने नेता से मिलने आये हैं”

 

महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि …

 

हम तो बस अपने नेता से मिलने के लिए आये हैं।

इसके अलावे कुलदीप जुनेजा, रश्मि सिंह और चिंतामणि महाराज मीडिया के सामने हाथ जोड़कर आगे निकल गये, तो वहीं विकास उपाध्याय कुछ बोले बगैर ही वहां से चले गये। वहीं लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि वो अपने नेता से मिलने के लिये आयी हैं।

Tags:    

Similar News