शराब दुकान सेल्समैन और सहकारी बैंक कर्मी कोविड संक्रमित.. प्रशासन हाई अलर्ट पर

Update: 2020-07-20 13:30 GMT

 

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही,20 जुलाई 2020। ज़िले के कोरोना संक्रमितों में अब शराब दुकान के दो कर्मचारी और तीन सहकारी बैंक कर्मी भी शामिल हो गए हैं। देर शाम इनकी रिपोर्ट को लेकर प्रशासन को जानकारी मिली है।
अब तक ज़िले में सोलह कोविड संक्रमित पाए गए हैं, इनमें जनपद पंचायत के दो प्रतिनिधि भी शामिल थे।
नए कोविड संक्रमितों के कॉंटेक्ट ट्रेसिंग को लेकर काम स्वास्थ्य विभाग ने शुरु कर दिया है। हालाँकि शराब दुकान के सेल्समैनों को लेकर मुश्किल खड़ी हो सकती है कि कितनों की पहचान की जा सकेगी।

Similar News