हत्यारा कोच गिरफ्तार : 3 कोच व 2 महिला पहलवान को किया था गोलियों से छलनी….आज ही पुलिस ने किया मोस्ट वांटेड घोषित….1 लाख था ईनाम
रोहतक 13 फरवरी 2021। 3 कोच और 2 महिला पहलवान सहित 5 लोगों को गोलियों से भूनने वाला हत्या कोच गिरफ्तार कर लिया गया है। आज ही पुलिस ने आरोपी कोच सुखविंदर को मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए 1 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इतने बड़े हत्याकांड की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए प्रमुख संदिग्ध सुखविंदर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. इसके बाद आज इस हमलावर को अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने मीडिया को बताया, “मामले की जांच करने और संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए दो डीएसपी युक्त एक एसआईटी का गठन किया गया था.
रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।