पत्रकार का मर्डर: महिला मित्र से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने की थी पिटाई….इलाज के दौरान हुई मौत…. ढाबे में महिला मित्र के साथ खाना खाने गया था टीवी जर्नलिस्ट… सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने

Update: 2020-12-25 11:29 GMT

जयपुर 25 दिसंबर 2020। राजस्थान के जयपुर शहर में कुछ लोगों के हमले में गंभीर रूप से घायल एक वीडियो पत्रकार की बुधवार की रात मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार वीडियो पत्रकार अभिषेक सोनी आठ दिसंबर की रात सड़क किनारे एक ढाबे पर रुके थे। पुलिस ने बताया कि ढाबे पर आरोपियों ने पत्रकार के साथ मौजूद उनकी महिला मित्र को तंग करना शुरू कर दिया और अभिषेक ने इसका विरोध किया जिसके बाद उनकी आरोपियों के साथ झड़प हो गयी।

मानसरोवर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद अब पुलिस के खिलाफ मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने मोर्चा खोल दिया है. पुलिस के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसएमएस अस्पताल में धरना देना शुरु कर दिया है.

इस मामल में जयपुर पुलिस का कहना है कि वीडियो पत्रकार अभिषेक सोनी आठ दिसंबर की रात सड़क किनारे एक ढाबे पर रुके थे। पुलिस ने बताया कि ढाबे पर आरोपियों ने पत्रकार के साथ मौजूद उनकी महिला मित्र को तंग करना शुरू कर दिया और अभिषेक ने इसका विरोध किया जिसके बाद उनकी आरोपियों के साथ झड़प हो गयी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अभिषेक पर लोहे के सरिये से कथित तौर पर वार किया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना में युवती भी घायल हुई। मानसरोवर थाने के थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां युवती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
अधिकारी के अनुसार एक आरेापी शंकर चैाधरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो अन्य आरोपी कानाराम जाट और सुरेंद्र जाट फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News