पंजाब की महिला आईएएस कोरोना में जान की परवाह न करते हुए देश के कई राज्यों को खाद्यान्न सप्लाई में निभा रही अहम जिम्मेदारी

Update: 2020-05-05 07:35 GMT

एनपीजी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली़, 4 मई 2020। कोरोना संकट की घड़ी में भी देश का सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादक राज्य पंजाब देश के करोड़ों लोगों को खाद्यान्न की आपूर्ति करने में पीछे नहीं है। और, इसमें सबसे अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं पंजाब की महिला आईएएस आनंदिता मित्रा(anandita mitra)। पंजाब में कर्फ्यू के बाद भी आनंदिता मुस्तैदी से अपना दायित्व निभा रही हैं। उनकी जीजिविषा का ही तकाजा है कि कोरोना के लॉकडाउन में अभी तक 1085 से अधिक खाद्यान्न भरे रैक दूसरे राज्यों को भेजे जा चुके हैं। वो भी उस हालात में जब मजदूरों की उपलब्धता कठिन टास्क हो गया है।
आनंदिता 2006 बैच की आईएएस हैं। आईटी में बीई करने वाली आनंदिता को आईएएस में देश में आठवां रैंक मिला था। उनके पति डा0 एसके राजू पंजाब कैडर के आईएएस हैं। फिलहाल, वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर हैं।


आनंदिता फिलहाल पंजाब में डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस के साथ ही डायरेक्टर फूड एंड सिविल सप्लाई के पोस्ट पर हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान किसी राज्य में खाद्यान्न आपूर्ति न गडबडाए इसे देखने के लिए केंद्र ने उन्हें कोआर्डिनेशन की महत्ती जिम्मेदारी सौंपी। और, वे इसे बखूबी निभा रही हैं। वो भी ऐसे समय में, जब लॉकडाउन में पंजाब में मजदूरों का टोटा हो गया था। दरअसल, पंजाब में 70 से 80 फीसदी मजदूर दूसरे राज्यों के होते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में वे अपने प्रदेशों को लौट गए हैं। और जो हैं, वे लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं। लिहाजा, रैक में खाद्यान्न को लोड कराना मुश्किल काम था। आनंदिता ने खुद भी मजदूरों में विश्वास जगाने का काम किया। वे मजदूरों के सेनेटाईजेशन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा या नहीं, इसका भी बराबर ध्यान रखा।
दूसरे प्रदेशों के लोगों तक खाद्यान्न समय पर पहुंच जाए, इसके लिए लॉकडाउन में भी आनंदिता सुबह नौ बजे आफिस पहुंच जाती हैं और फिर देर शाम लौटती हैं। वे राज्यों के साथ संवाद कायम रखने के साथ ही एक रैक लोड होने वाले एक-एक साइडिंग का अपडेट रखती हैं। उनके आईफोन से लेकर आफिस के कंप्यूटर में एक-एक घंटे क जानकारी रहती है कि किस साइडिंग से कितना रैक किस राज्य के लिए रवाना हो रहा है।
एफसीआई की अधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरोना के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में खाद्यान्न सप्लाई हुआ है, उनमें अकेले पंजाब की हिस्सेदारी 44 फीसदी रही। पंजाब से तमिलनाडू, केरला, उड़ीसा, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश जैसे कई राज्यों में खाद्यान्न सप्लाई होती है।


आनंदिता शहीद भगत सिंह और होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर याने कलेक्टर रह चुकी हैं। अमरिंदर सिंह सरकार ने पिछले साल उन्हें डायरेक्टर फूड एंड सिविल सप्लाई जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

आनंदिता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली हैं। बिलासपुर से ही वे यूपीएससी दी थी। आईएएस में उन्हें पंजाब कैडर मिला था।

Tags:    

Similar News