IPS ने घटाया 43 KG अपना वजन : मोटापे से फिट होने तक का सफर सोशल मीडिया पर किया शेयर….तस्वीर देख लोग रह गये दंग … लिखा- पहले तो मैं खाता ही रहता था…

Update: 2021-06-01 02:20 GMT

नयी दिल्ली 1 जून 2021। वजन कम करना कईयों की ख्वाहिश होती है…लेकिन ये चाहत. अधिकांश लोगों की अधूरी ही रहती है…लेकिन IPS विवेक राज ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। 138 किलो ये मोटे IPS अफसर अब सिर्फ 95 केजी के रह गये हैं। मोटापा से पूरी तरह फिट हो गये IPS विवेक ने 46 सप्ताह में अपना 43 किलो वजन कम किया है। IPS विवेक राज असम मेघालय कैडर के आईपीेएस हैं। 2006 बैच के ये अफसर पिछले कुछ सालों से इंटर कैडर डिप्टेशन के तहत मध्यप्रदेश में सेवा दे रहे हैं। आईपीएस विवेक मध्यप्रदेश में अभी डीआईजी रैंक के अफसर हैं।

आईपीएस विवेक ने अपने इंस्टा पेज पर फिटनेस यात्रा की सारी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कक्षा 8वीं में जब वो थे तो उनका वजन 88 किलो था। जब उन्होंने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी ज्वाइन की तो उनका वेट 134 किलो था। इसके बाद एनपीए ट्रेनिंग में उनका वजन 104 किलो रह गया। जो उनके लिए बड़ी बात थी। वो कहते हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में उनकी पोस्टिंग बिहार के नक्सल एरिया में थी। यहां उनका वजन फिर से बढ़ गया और वो 138Kg के हो गए।उनका मानना है कि ज्यादा खाने की आदत वजन बढ़ाने के पीछे का कारण है। वो कहते हैं, ‘मैं फूडी हूं, बहुत खाता था मैं। खाना वेस्ट नहीं होना चाहिए यह ही मेरा मोटो होता था।’

इसके बाद उन्होंने वॉकिंग करना शुरू किया। वो ज्यादा चलने लगे। यह उनके जीवन का हिस्सा बन गया। इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी डाइट भी प्लान की। वो हेल्दी खाना खाने लगे। जैसे-जैसे उनका वजन बढ़ता गया उन्हें हिम्मत मिलती गई, वो और ज्यादा इसपर काम करने लगे।अभी तक वो डाइट और वॉकिंग के माध्यम से अपना 43 किलो वजन कम कर चुके हैं। वो कहते हैं कि अब वो अपनी बॉडी को ओर ज्यादा बेहतर शेप में देखते हैं।

Tags:    

Similar News