IPS अवार्ड : छत्तीसगढ़ के दो अफसरों का हुआ IPS अवार्ड….भारत सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर 6 अगस्त 2021। राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों को आईपीएस अवार्ड दे दिया गया है। भारत सरकार ने आज इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। धर्मेंद्र सिंह छवई और यशपाल सिंह को आईपीएस अवार्ड दिया गया है। छवई इससे पहले मध्यप्रदेश के 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे, जो पिछले कुछ सालों से छत्तीसगढ़ में ही पदस्थ थे। यशपाल सिंह बीएसएफ कैडर के अधिकारी थे। यशपाल 2010 में छत्तीसगढ़ आये थे।
आपको बता दें कि चयन समिति की 28 जून 2021 को हुई दोनों पुलिस अफसरों के नामों यूपीएससी को भेजा था। यूपीएससी ने 3 अगस्त को उस सूची को अनुमोदित करने के बाद दोनों पुलिस अफसरों के आईपीएस अवार्ड का आदेश जारी किया है। अधिसूचना में ये कहा गया है कि
उपरोक्त चयन सूची राजेश अग्रवाल और अन्य द्वारा दायर रिट याचिका, जो कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेंडिंग है, के परिणाम के अधीन होगी।
ये खबर भी पढ़िये –
ASP यशपाल सिंह के IPS अवार्ड में बड़ा रोडा….पुलिस आफिसर्स एसोसिएशन ने आईपीएस एसोसिएशन को लिखा पत्र….बीएसएफ से संविलियन रद्द करने और आईपीएस अवार्ड से अलग रखने की मांग
ये खबर भी पढ़िये –
ASP यशपाल सिंह के आईपीएस अवार्ड को EOW से लगा बड़ा झटका…..बीएसएफ से राज्य कैडर में शामिल होने को लेकर पहले से चल रहा था विवाद….जानिये अब 1998 बैच के आईपीएस अवार्ड का क्या होगा