कई सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले, आईएएस तुकाराम मुंडे का 21 साल में 24वीं बार ट्रांसफर, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट
Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई सीनियर अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. कूल 10 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. जिसमे चर्चित वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंढे भी शामिल है.
इमेज- NPG
Maharashtra IAS Transfers: 1 अप्रैल 2026, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई सीनियर अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. कूल 10 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. जिसमे चर्चित वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंढे भी शामिल है. यह उनका 21 साल के करियर में 24वीं बार तबादला है.
आईएएस तुकाराम मुंढे का 24वीं बार तबादला
चर्चित वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंढे का भी तबादला हुआ है. ईमानदार छवि के अधिकारी माने जाने वाले आईएएस तुकाराम मुंढे का 21 साल के करियर में 24वीं बार तबादला हुआ है. उन्हें राज्य सचिवालय में आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास, राजस्व और वन विभाग का सचिव बनाया गया है. अबतक वो दिव्यांग कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे.
1993 बैच के आईएएस लोकेश चंद्र को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. अब तक महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे.
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव 1995 बैच की आईएएस अश्विनी भिडे को मुंबई महानगरपालिका (BMC) का नगर आयुक्त बनाया गया है.
आईएएस विकास चंद्र रस्तोगी को वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. वो अब तक अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि), कृषि और ADF विभाग, मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आईएएस लोकेश चंद्रा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है.
आईएएस विनीता वैद सिंगल को मृदा एवं जल संरक्षण विभाग और परिमल सिंह को कृषि सचिव बनाया गया है.
पुणे के अतिरिक्त नगर आयुक्त आईएएस पृथ्वीराज बी.पी. को वसई-विरार नगर निगम के नागरिक प्रमुख नियुक्त की जिम्मेदारी मिली है.
आईएएस माणिक गुरसल को दिव्यांग कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
कैसे होता है आईएएस का तबादला
आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.