इंस्पेक्टर गिरफ्तार: 7 हजार की रिश्वत लेते थानेदार को ACB की टीम ने किया गिरफ्तार….मारपीट के मामले को रफादफा करने की एवज में ले रहे थे घूस

Update: 2020-12-11 05:16 GMT

लातेहार 11 दिसंबर 2020. ACB की टीम ने शुक्रवार को लातेहार जिला के मनिका थाना के इंस्पेक्टर नरेश कुमार को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर नरेश कुमार पर आरोप है कि मारपीट के एक मामले में केस को रफा-दफा करने के नाम पर रिश्वत की मांग की गयी थी. पलामू एसीबी की टीम गिरफ्तार इंस्पेक्टर को पलामू ले गयी.

इस पर इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने मामले की जांच के लिए लक्ष्मण सिंह से 10 हजार रुपये की मांग की. बाद में 7 हजार रुपये पर बात तय हुई. इसके बाद लक्ष्मण सिंह ने इस मामले की शिकायत पलामू एसीबी से की.

एसीबी ने पूरे मामले की सत्यता की जांच करने के बाद शुक्रवार को निर्धारित समय पर लक्ष्मण सिंह ने 7 हजार रुपये इंस्पेक्टर के आवास पर जैसे ही दिया तभी एसीबी की टीम ने उन्हें रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Tags:    

Similar News