भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 4-0 से दी मात…. जीत के साथ किया दौरे का आगाज

Update: 2020-01-25 10:52 GMT

नईदिल्ली 25 जनवरी 2020. भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड दौरै का आगाज बेहद शानदार अंदाज में किया है। महिला टीम न्यूजीलैंड को 4-0 से मात दी है। टीम इस साल अपना पहला टूर्नामेंट खेलने न्यूजीलैंड गई है। भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने दो गोल किए। वहीं, शर्मिला और नमिता टोप्पो ने भी एक-एक गोल दागे। भारतीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची है और वह मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने सामने होगी।

इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी। भारत ने 1-0 की बढ़त बनाने के बाद लगातार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इन्हें गोल में नहीं बदल सका। युवा शर्मिला ने फिर तीसरे क्वॉर्टर में बढ़त दोगुनी कर दी और फिर रानी ने चौथे क्वॉर्टर में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल दागा।

Tags:    

Similar News