मौजूदा विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा पीछे, अबतक महज इतने ही वोट मिले, 6000 मतों के साथ ‘आप’ आगे

Update: 2020-02-11 05:51 GMT

नईदिल्ली 11 फरवरी 2020. चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस नेता अलका लांबा पीछे चल रही हैं। जबकि आप के प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह साहनी 5886 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा से सुमन कुमार गुप्ता, आप से प्रहलाद सिंह साहनी और कांग्रेस से अलका लांबा चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली की पूरी 70 सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। आप 50 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकडों में भी आप दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है।

आप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि भाजपा 40 प्रतिशत मत पा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी आप को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा है। पर भाजपा की सीटें बढ़ी हैं।सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और 11 बजे तक आम आदमी पार्टी ने ऐसी बढ़त बना ली कि मामला बिल्कुल ‘आप’ के पक्ष में नजर आने लगा।

तीन घंटे बाद तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी के खाते में 6000 से भी ज्यादा वोट आ गए, जबकि पिछली बार की विधायक अलका लांबा को महज 2.49 प्रतिशत यानी 157 वोट ही मिल पाए। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता की स्थिति और भी बुरी है। वह अलका से भी पीछे हैं।

तीन घंटे बाद तक भाजपा उम्मीदवार को महज 1 प्रतिशत यानी 67 वोट ही मिले। इसके अलावा बसपा की ओर से यहां सुदेश मैदान में खड़े थे, जिन्हें अबतक मात्र 11 वोट मिले हैं। मालूम हो कि इससे पहले 2015 के चुनावों में चांदनी चौक से अलका लांबा ने आप के टिकट पर जीत हासिल की थी। अभी चुनाव की घोषणा के कुछ समय पहले ही अलका आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में गई थीं।

चांदनी चौक में आठ फरवरी को मतदान के दिन भी अलका सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने मतदान केंद्र पर एक आप कार्यकर्ता को जोरदार थप्पड़ जड़ने की कोशिश की थी। अलका का आरोप था कि कार्यकर्ता ने उनके उपर अभद्र टिप्पणी की थी।

Tags:    

Similar News