नारायणपुर में जवान ने खुद को गोली मारी…..मौके पर ही हो गयी मौत….CAF का जवान ओरछा 16वीं बटालियन में था पदस्थ

Update: 2020-03-05 06:20 GMT

नारायणपुर 5 मार्च 2020। एक और जवान की गोली लगने से मौत हो गयी है। घटना नारायणपुर की है…हालांकि गोली अचानक चली या फिर खुद को गोली मारी, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टिया ये घटना आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

जवान CAF का बताया जा रहा है, जिसका नाम अनिल कुमार यादव है। अनिल नारायणपुर स्थित ओरछा की 16वीं बटालियन में तैनात थे। पुलिस अधिकारियों ने जवान की मौत की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक अनिल यादव की मौत थाने के बैरक में हुई।

गोली की आवाज सुनकर जब साथी जवान उसके पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ऩे आत्महत्या का प्रकरण मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को जल्द ही परिजनों को सौंपा गया।

Tags:    

Similar News