रेमडेसिवीर की कालाबाजारी हुई तो अब होगी सीधे जेल, कलेक्टर ने दिए सख्त आदेश
0 अस्पतालों को उपयोग के लिए मिले स्टॉक की प्रतिदिन ऑडिट करेंगे नोडल अधिकारी
दुर्ग, 13 अप्रैल 2021। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि रेमडेसिवीर की कालाबाजारी का कोई भी मामला संज्ञान में आए तो संबंधित व्यक्ति को सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि मरीजों के परिजनों को वर्तमान में उपलब्ध नहीं होने की वजह से मेडिकल स्टोर्स के लिए रेमडेसिवीर की पर्ची लिखकर ना दें। उपलब्ध होते ही इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी। अस्पतालों को जितना स्टॉक उपयोग के लिए दिया गया है उसका उपयोग करें।