रात नौ बजे महिला पहुँची थाने और पुलिसकर्मियों से कहा -”मैंने दो लोगों की हत्या कर दी है.. मुझे जेल भेज दो” जादू टोने के शक में जेठ जेठानी को मार डाला

Update: 2021-10-02 05:25 GMT

जशपुर,2 अक्टूबर 2021। रात के क़रीब नौ बजे का वक्त होगा जबकि तसल्लीबख्श अंदाज में एक महिला सन्ना थाने के भीतर पहुँची और मौजुद पुलिसकर्मियों को बिलकुल सर्द सपाट लहजे में कहा
”मैंने दो लोगों को जान से मार दिया है.. मुझे जेल भेज दो”

जिस अंदाज में महिला आई थी और उसने बात कही उसके बाद कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के ही समझ नहीं आया कि आख़िर कैसी प्रतिक्रिया देनी है। पुलिसकर्मियों ने महिला से फिर से पूछा और महिला ने उसी अंदाज में जवाब फिर दोहरा दिया। जिसके बाद सन्ना थाने से आला अधिकारियों को फ़ोन चले गए। निर्देश के बाद पुलिस टीम महिला को लेकर गाँव पहुँची जहां यह स्पष्ट हुआ कि महिला जो कह रही है वह सही है।

महिला बुधमन किंडो ने जेठ और जेठानी को मार डाला था जिनके नाम क्रमशः मघनु कुंडों और गंगोत्री किंडो हैं। पुलिस ने घटनाक्रम में उसके पति की भुमिका भी पाई जो कि वारदात के बाद से फ़रार हो गया था, उसे उसकी ससुराल से गिरफ़्तार किया गया है।

कप्तान विजय अग्रवाल ने बताया
”महिला लूदरी किंडो और उसके पति बुधमन किंडो ने मिल कर जेठ जेठानी की हत्या की, क़रीब चार साल पहले आरोपी पति पत्नी का सात वर्षीय बच्चे की बीमारी से मौत हुई थी, तब से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद होता था, आरोपियों की मान्यता थी कि बच्चे की मौत जादू टोने से हुई है..यह मसला कल देर शाम फिर उभरा और पत्नी ने पति के साथ मिलकर जेठ जेठानी की हत्या कर दी”

Similar News