भीषण सड़क हादसा : बस और कंटेनर की भिड़ंत.. सात की मौत.. पंद्रह घायल..दस की हालत नाज़ुक

Update: 2021-09-30 23:46 GMT

भोपाल,1 अक्टूबर 2021। भिंड ग्वालियर राजमार्ग पर बस और कंटेनर की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिससे मौक़े पर ही सात यात्रियों की मौत हो गई जबकि पंद्रह घायल हुए हैं जिनमें दस की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
मृतकों में एक महिला भी शामिल है।हादसा भिंड के डांग बिरखडी के पास स्थित गोहद चौराहे के पास हुआ है, जहां विपरित दिशा से आ रही बस और कंटेनर की सीधी भिड़ंत हो गई, हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए जबकि किसी को भी बचाव का तरीक़ा ही नहीं सूझा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है और पीड़ितों को यथोचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Similar News