Vitamin E Health Benefits: जानिए विटामिन ई के ऐसे जादुई फायदे जो आज तक आपको किसी ने नहीं बताए होंगे...
Vitamin E Health Benefits: जानिए विटामिन ई के ऐसे जादुई फायदे जो आज तक आपको किसी ने नहीं बताए होंगे...

Vitamin E Health Benefits: विटामिन ई की हरी गोली महिलाओं के बीच बड़ी लोकप्रिय है। वे आमतौर पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को थामने के लिए इसका प्रयोग करती हैं। कभी इसे खाने में तो कभी फेस मास्क आदि बनाने में। स्टडीज़ में यह बात साबित भी की है कि विटामिन ई चाहे सप्लीमेंट्स से लें या नेचुरल सोर्सेज़ से, एजिंग के लक्षणों को स्लो करता है। लेकिन विटामिन ई के फायदे यहीं तक नहीं है। बल्कि यह 70-80 साल के बुजुर्गों में भी शक्ति और ताकत का संचार कर सकता है और बड़ी-बड़ी समस्याओं को कम कर सकता है। आइये जानते हैं विटामिन ई के ये जादुई फायदे।
बढ़ती उम्र के लक्षण कम करे
उम्र बढ़ाने के साथ हमारी त्वचा ढीली और बेजान होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से सेल्स मरने लगती हैं और अपना लचीलापन भी खोने लगती हैं। विटामिन ई लेने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है जिससे सेल्स के मरने की रफ्तार धीमी होती है और स्किन पर एजिंग के लक्षण कम दिखाई देते हैं। क्योंकि यह कोलेजन बढ़ाने में भी मेजर रोल अदा करता है। इसके लिए विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं या विटामिन ई कैप्सूल से तेल निकाल कर आप चेहरे पर सीधे मसाज कर सकते हैं। या फिर दही, शहद या एलोवेरा जेल या नारियल तेल आदि किसी चीज में विटामिन ई ऑइल मिलाकर चेहरे की हल्की मालिश की जा सकती है। इससे चेहरा चमकदार और फ्रेश बनता है। स्किन टाइट होती है। झुर्रियां कम दिखती हैं। साथ ही दाग-धब्बों आदि से भी बचाव होता है।
डायबिटीज के बाद किडनी की रक्षा करे
डायबिटीज़ अपने आप में तो जटिल बीमारी है ही, इसका असर हमारे शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ता है। आमतौर पर डायबिटीज के पेशेंट्स किडनी पर इसके बुरे असर का सामना करते हैं और उनकी किडनी धीरे-धीरे डैमेज होने लगती है। 2018 की एक स्टडी के अनुसार 800 इंटरनेशनल यूनिट विटामिन ई की खुराक लेने से किडनी के खराब होने की रफ्तार कम होने लगती है।
हार्ट डिसीज़ का रिस्क कम करे
विटामिन ई के सेवन से हार्ट डिसीज़ का रिस्क भी कम होता है। डाॅ सुनील जिंदल ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक विटामिन ई लेने से न केवल ब्लड प्रेशर कम होता है वहीं अगर विटामिन ई के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड लिया जाए तो धमनियों में जमा हुआ बेड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड भी क्लियर होता है जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।
नाॅन एल्कोहोलिक फैटी लिवर में फायदेमंद
शराब के ज्यादा सेवन के बाद फैटी लिवर की समस्या आम है लेकिन कई बार शराब न पीने वाले लोगों में भी फैटी लिवर की समस्या देखी जाती है जिसे नाॅन एल्कोहोलिक फैटी लिवर कहा जाता है। ऐसे में विटामिन ई का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ऐसी स्थिति में दो एंजाइम (SGOT-SGPT) बढ़े हुए होते हैं जो विटामिन ई लेने से घटने लगते हैं और फैटी लिवर की समस्या से राहत मिलती है।
पीरियड पेन से राहत
बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के दौरान हद से ज्यादा दर्द से गुजरती है। यह पीरियड पेन उनकी सामान्य जिंदगी को बहुत ज्यादा प्रभावित करता हैं और उन दिनों को काटना काफी कठिन हो जाता है। विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड लेने से पीरियड्स पेन और पेल्विक मसल्स क्रैंप्स से राहत मिलती है।
ब्रेन फंक्शन बेहतर करे
विटामिन ई के सेवन से काॅग्निटिव फंक्शन बेहतर होता है। इससे दिमाग पर बढ़ती उम्र का असर भी धीमा होता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है।
बढ़ती उम्र की समस्याएं कम करे
बढ़ती उम्र में इम्यून फंक्शन के डाउन होने से बहुत सी समस्याएं होती है। साथ ही ऑक्सीडेशन बढ़ने से भी सेल्स पर बुरा असर पड़ता है। बहुत से बुजुर्ग हाथों-पैरों में कंपन जैसी समस्याओं से गुजरते हैं। विटामिन ई लेने से इन समस्याओं में बहुत राहत मिलती है।
फेफड़ों के लिए फायदेमंद
बढ़ते पाॅल्यूशन के चलते फेफड़ों का संक्रमण भी बढ़ रहा है और अस्थमा जैसी बीमारियों के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। विटामिन ई लेने से लंग्स से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
फर्टिलिटी बेहतर करे
विटामिन ई लेने से स्पर्म और ऐग दोनों की क्वालिटी इंप्रूव होती है जिससे फर्टिलिटी बेहतर होती है।
विटामिन ई के नेचुरल सोर्स
विटामिन ई के नेचुरल सोर्स बहुत से हैं। इनमें व्हीट जर्म ऑइल, विभिन्न सीड्स, अखरोट, बादाम जैसे नट्स, आम, पालक, टमाटर, ब्रोकोली, एवोकैडो आदि मुख्य हैं। सनफ्लाॅवर सीड्स, पंपकिन सीड्स, अलसी आदि से आपको विटामिन ई के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मिलता है जिससे फायदे बढ़ जाते हैं। इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन ई सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं।