Urad Dal ke Fayde: उड़द दाल है बेहद फायदेमंद, पुरुषों के लिये खास, खून बढ़ाए, दिल को भी रखे स्वस्थ...

Urad Dal ke Fayde: उड़द दाल है बेहद फायदेमंद, पुरुषों के लिये खास, खून बढ़ाए, दिल को भी रखे स्वस्थ...

Update: 2024-09-03 09:28 GMT

Urad Dal ke Fayde: काले छिलके वाली या सफेद उड़द दाल खास मौके पर बनने वाले व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन असलियत यह है कि पोषण के लिहाज से यह दाल इतनी ज़बरदस्त है कि इसे रुटीन के खाने में भी जगह दी जानी चाहिए। आमतौर पर घरों में अरहर और मूंग की दाल का ज्यादा सेवन किया जाता है क्योंकि उड़द दाल को पचाना थोड़ा कठिन होता है। लेकिन अगर हींग, तेजपत्ता जैसी चीज़ों से छौंक लगाया जाए तो इसे पचाना काफी आसान हो जाता है। उड़द दाल में प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट, विटामिन बी आदि भी बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। आइए जानते है उड़द दाल के फायदे...।

पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद

आयुर्वेद उड़द को बल और वीर्यवर्धक बताता है। इससे पौरुष शक्ति का विकास होता है। उड़द दाल शुक्र धातु को बढ़ाने वाली है। यह न केवल स्पर्म काउंट को बढ़ाती है बल्कि उनकी क्वालिटी और गतिशीलता में भी इज़ाफा करती है जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिये इस दाल का सेवन पुरुषों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

हड्डियां बनाए मजबूत

कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम से भरपूर उड़द दाल हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। यह 40 पार की महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक है क्योंकि इस उम्र में उनकी हड्डियों में कैल्शियम की कमी तेजी से होती है और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ती है। अगर इसे पचाना आपके लिए कठिन नहीं है तो फिर यह हर उम्र के लोगों के लिए बेहतरीन है फिर चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग।

मसल्स बनाए स्ट्राॅन्ग

फिटनेस फ्रीक लोग जो मसल्स बनाने के लिए प्रयासरत है उनके लिए उड़द की दाल बहुत फायदेमंद है। एक्सरसाइज के दौरान मसल्स क्षतिग्रस्त भी होती है। प्रोटीन से भरपूर उड़द की दाल मसल्स की चोट की रिकवरी करती है और मसल मास भी बढ़ाती है। मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाने का उड़द दाल बेहद मददगार है।

हेल्दी हार्ट

उड़द दाल हार्ट की सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है। यह कोलेस्ट्रॉल घटाती है और धमनियों को ब्लॉक होने से बचाती है। पोटैशियम, आयरन से भरपूर उड़द की दाल दिल को स्वस्थ रखती है और बीपी को कंट्रोल। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करती है।

खून बढ़ती है उड़द की दाल

आयरन से भरपूर उड़द की दाल लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मददगार है जिससे एनीमिया से राहत मिलती है। वे महिलाएं जिन्हें पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है, उनके लिए भी उड़द की दाल बहुत अच्छी है क्योंकि है ब्लड लॉस और आयरन की कमी की पूर्ति करती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

उड़द की दाल को डायबिटीज पेशेंट के लिए भी बहुत अच्छा बताया गया है। दरअसल उड़द की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यह धीरे पचती है और ब्लड में शुगर को धीमी गति से रिलीज करती है। इससे शुगर स्पाइक भी नहीं होता। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण ये दाल पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराती है। यह बातें डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छी है।

फेस मास्क भी है फायदेमंद

उड़द की दाल चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार है। इसलिए आप इसके फेस मास्क को भी ट्राई कर सकते हैं। यह मास्क चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है। मुहांसे के पुराने दागों को हल्का करता है और स्किन टोन को भी बेहतर करता है। इससे स्किन यंग नजर आती है।

रेचक गुण हैं उड़द दाल में

उड़द की दाल में रेचक (लेक्सेटिव) गुण हैं इसलिए यह कब्ज के रोगियों के लिए अच्छी है हालांकि जिनका पाचन कमजोर है उन्हें इसे कभी-कभार और बहुत सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि यह गैस बनाने वाली होती है और इसे पचाना भी थोड़ा मुश्किल होता है।

Full View

Tags:    

Similar News