Kalonji Ke Fayde : कलौंजी के छोटे-छोटे बीजों में है गज़ब की ताकत, इम्यूनिटी बढ़ाए, फैट घटाए और दिल की भी करे हिफाज़त, जानिये खास फायदे

Kalonji Ke Fayde : आइये जानते हैं कलौंजी के खास फायदे और इसके सेवन का तरीका।

Update: 2026-02-10 09:08 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Kalonji Ke Fayde : क्या आपको भी रेस्टोरेंट में अपनी पसंद की सब्ज़ी के साथ नान खाने का बहुत शौक है? तब तो आप कलौंजी के आकार-प्रकार से ज़रूर परिचित होंगे क्योंकि कलौंजी से सजी नान बहुत खूबसूरत दिखती है। कुछ-कुछ काले तिल जैसी दिखाई देने वाली कलौंजी आपके लिए ढेर सारे हेल्थ बेनिफिट्स समेटे हुए हैं। कलौंजी खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, वेट मैनेज करना आसान होता है। चर्बी को गलाने में भी यह मदद करती है और दिल को भी सुरक्षित रखती है। इसके और भी अनेक फायदे हैं। आइये जानते हैं कलौंजी के खास फायदे और इसके सेवन का तरीका।

कोलेस्ट्रॉल-ट्राइग्लिसराइड लेवल घटा

कलौंजी में फाइबर होता है इसलिए यह बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। इसलिए अगर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड लेवल से परेशान हैं तो कलौंजी आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

पाचन बेहतर

कलौंजी हमारे बाउल मूवमेंट को बेहतर करने में भी मदद करती है और कब्ज, अपच, एसिडिटी, डकार किसी समस्याओं को दूर करती है।

इन्फ्लेमेशन कम करे

कलौंजी आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम कर सकती है। इसमें थाइमोक्विनोन नाम का तत्व होता है जो इन्फ्लेमेशन को कम करता है। इसलिए इसे अर्थराइटिस रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद बताया जाता है। शरीर में इन्फ्लेमेशन के कारण होने वाले तरह-तरह के दर्दों में भी कलौंजी बहुत फायदेमंद है।

फैट घटाए

कलौंजी को फैट कटर भी माना जाता है दरअसल इसमें ऐसे फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो चर्बी को गलाने में मदद करते हैं। कलौंजी हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

हार्ट के लिये फायदेमंद

कलौंजी ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करती है जिससे ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो हमारे हार्ट के लिए फायदेमंद है। चूंकि कलौंजी इन्फ्लेमेशन को कम करती है इसलिये यह दिल की नलियों में होने वाली सूजन को भी कम करती है जिससे हार्ट की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्थमा पेशेंट्स को दे राहत

कलौंजी अस्थमा पेशेंट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह श्वसन तंत्र की नलियों की सूजन को कम करती है और उन्हें रिलैक्स करती है जिससे अस्थमा पेशेंट के लिए सांस लेना आसान हो जाता है।

बालों के लिए फायदेमंद

कलौंजी में हेल्दी फैट्स होते हैं। यह आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।कलौंजी बालों को असमय सफेद होने से भी बचाती है। यह आपके स्कैल्प को भी बहुत अच्छा रखती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कलौंजी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है जिससे बीमारियों से आपका बचाव होता है।

ब्लड शुगर कम करे

नियमित रूप से कलौंजी के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है।

सेवन का तरीका

आप रोज सुबह आधा चम्मच कलौंजी को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं या फिर आप इसे समान मात्रा में शहद के साथ भी ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News