Benefits Of Vegetable Peels: इसे पढ़ा तो डस्टबिन में सब्जी के छिलके देखकर टूट जाएगा दिल, क्योंकि इन पांच सब्ज़ियों के छिलकों में है मुफ्त का जबरदस्त पोषण...

Benefits Of Vegetable Peels: आज हम आपको पांच ऐसी सब्जियों के छिलकों के फायदे बता रहे हैं जिनको आप नॉर्मली फेंक देते हैं। इसे पढ़ें और सब्जियों के छिलकों को कतई ना फेकें, बल्कि छिलकों को इस्तेमाल करने के टेस्टी तरीके ढूंढें।

Update: 2026-01-23 09:01 GMT

Benefits Of Vegetable Peels: सब्जी काटते समय अगर किसी दिन हमें छिलनी या पीलर ना दिखाई दे तो हम परेशान हो जाते हैं क्योंकि सब्जियों के छिलके छीलकर फेंकना हमारी आदत में शुमार है। जबकि इन छिलकों में ऐसे-ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिन्हें यूं ही गंवना अक्लमंदी नहीं। इन छिलकों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर की ताकत बढ़ाते हैं, हार्ट को महफूज़ रखते हैं, चेहरे का ग्लो बढ़ाते हैं और ब्रेन की पावर बढ़ाने की ताकत भी रखते हैं। आज हम आपको पांच ऐसी सब्जियों के छिलकों के फायदे बता रहे हैं जिनको आप नॉर्मली फेंक देते हैं। इसे पढ़ें और सब्जियों के छिलकों को कतई ना फेकें, बल्कि छिलकों को इस्तेमाल करने के टेस्टी तरीके ढूंढें।

आलू

आलू के छिलके में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन B6 बहुत अच्छी मात्रा में होता है। आलू के छिलके आपकी गट हेल्थ को अच्छा रखेंगे और बीपी को कंट्रोल में रखेंगे।

खीरा

खीरा यानी क्यूकंबर का छिलका बिल्कुल मत फेंकिए। इसमें फाइबर और विटामिन K बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही पानी तो होता ही है इसलिए यह आपकी बॉडी में हाइड्रेशन बनाए रखता है। आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यह बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। खीरे का छिलका खाने से आपकी हड्डियों का घनत्व भी बढ़ता है क्योंकि इसमें विटामिन K जो होता है।

बैंगन

बैंगन के बेगानी छिलके में नासनिन( Nausnin) नाम का बहुत ही स्ट्राॅन्ग एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ब्रेन सेल्स और ब्लड वेसल्स को प्रोटेक्ट करता है । बैंगन का छिलका आपकी स्किन को अच्छा रखता है, साथ ही कैंसर के रिस्क को भी कम करता है। इसलिए बैंगन का छिलका बिल्कुल ना फेकें।

शकरकंद

शकरकंद के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे गंदा समझकर फेंके नहीं, खूब अच्छी तरह धोकर खाएं। शकरकंद के छिलकों के सेवन से आपके शरीर में खून बढ़ेगा, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होगा, साथ ही आपकी गट हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

गाजर

गाजर के छिलके एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा कैरोटीन और विटामिन C से भरपूर होते हैं। आप अपनी आंखों की रोशनी अच्छी रखने के लिए गाजर खा रहे हैं तो उसके छिलकों को अवॉइड ना करें अच्छी तरह धोकर छिलके समेत गाजर खाएं। गाजर को छिलके समेत खाने से आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है।

Tags:    

Similar News