Benefits of Kokum : कोकम क्या है, जानते हैं ये कैसे है आपके लिए रामबाण

Benefits of Kokum :कोकम एक फल है जो भारत के पश्चिमी घाट क्षेत्र में होता है।इसका उपयोग "सोल कढ़ी"मसालेदार और खट्टी करी बनाने के लिए भी किया जाता है,

Update: 2024-03-11 06:30 GMT

Kokum Benefits: कोकम को औषधीय फल माना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम गार्सिनिया इंडिका (garcinia indica) है।कोकम, जिसे Garcinia indica के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप में विशेष रूप से पश्चिमी तटीय इलाकों में प्रचलित है. इसके गहरे लाल रंग के छिलके को सुखाकर अम्चूर जैसा खट्टा मसाला बनाया जाता है, जो सब्जियों, दाल और मछली की करी में डाला जाता है। कोकम का उपयोग पारंपरिक भारतीय चिकित्सा में सदियों से किया जाता रहा है और यह अपने विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इस फल में कई औषधीए गुण भी पाए जाते हैं यह फल भारत में गोवा और गुजराज में पाया जाता है। देखने में यह सेब की तरह लगता है।

यह गोवा और गुजरात में पाया जाने वाला बेहद फायदेमंद फल है। जिसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है, जैसे- खाना बनाने में, मसाले के तौर पर, दवाई के रूप में और तेल के रूप में भी। वैसे कोकम का जूस भी बहुत स्वादिष्ट होता है। दिखने में यह काफी हद तक सेब जैसा नजर आता है। तो इसे खाने से सेहत को कई सारे फायदे होते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।

कोकम खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

कोकम खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। अगर आप अकसर ही बीमार रहते हैं तो इसका मतलब आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो इसके लिए कोकम को डाइट में शामिल करें। कोकम एंटी बैक्टीरियल, और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होता है।जो आपको बीमारी से बचाकर रखते हैं।

डायरिया की प्रॉब्लम होने पर भी कोकम खाने से काफी फायदा मिलता है। कोकम में एंटी-डायरिया गुण पाया जाता है, जिसकी वजह से ये डायरिया का कारगर उपचार है। कोकम फल का जूस डायरिया के मरीज को पिलाएं।


कोकम खाने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है। कोकम में कैलोरी की भी काफी कम मात्रा होती है। जिससे इसे खाने से वजन कम करने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल रखने के लिए कोकम जूस पीना फायदेमंद होता है।

कोकम फल खाने से दिल से जुड़ी बीमरियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। दरअसल में कोकम में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, पोटैशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। साथ ही स्ट्रोक और हृदय रोग के होने की संभावनाओं को भी कम करते हैं। 

Tags:    

Similar News