Simple Steps To Get Rid Of Burping : क्या आपको भी आती है बार-बार डकार? इन सिंपल तरीकों से पाएं राहत
Simple Steps To Get Rid Of Burping : यहां आपको ऐसे सिंपल स्टेप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप बार-बार डकार आने की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Simple Steps To Get Rid Of Burping :बहुत से लोग बार-बार डकार आने की समस्या से जूझते हैं औ इस समस्या के चलते असहजता और शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं, खासकर जब वे अपने घर से बाहर या दफ्तर में हों। क्योंकि ऐसा लगता है कि वे न जाने कितना ही खाना खा आए हैं कि अब बैठा भी नहीं जा रहा। दरअसल दिन भर में कुछेक बार डकार तो हम सभी को आती है लेकिन अगर हर थोड़ी देर में डकार ही आती रहे तो सबका ध्यान आपकी तरफ जाना ही है इसलिए इस समस्या को दूर करना जरूरी है। हम यहां आपको ऐसे सिंपल स्टेप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप बार-बार डकार आने की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।
क्यों आती हैं डकार
डकार एक सामान्य क्रिया है जो पाचन के दौरान होती है। दरअसल पेट में जब अतिरिक्त गैस या हवा का प्रेशर बढ़ जाता है तो पेट का वाॅल्व खुलता है और अंदर की हवा मुंह के जरिए बाहर निकल जाती है जिसे हम डकार आना कहते हैं।
डकार आने के मुख्य कारण
डकार आने के बहुत से कारण होते हैं जैसे जल्दी-जल्दी खाना खाना, खाने के साथ कोई कार्बोनेटेड ड्रिंक पीना, खाना खाने के दौरान ज्यादा हवा को अंदर ले लेना, अपच आदि। कई बार ऐसा भी होता है कि आपका सांस लेने का तरीका सही नहीं होता और इसके चलते आपकी खाने की नली में हवा फंस जाती है।वहीं कई बार अधिक तनाव के चलते भी डकार ज्यादा आती है तो स्मोकिंग करने वाले लोग भी कई बार ज्यादा डकार आने की समस्या से जूझते हैं।
बार-बार डकार आती है तो अपनाएं ये तरीके
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें रह- रहकर थोड़ी-थोड़ी देर में डकार ही आती रहती है तो उन्हें इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए कुछ तरीके अपनाने चाहिए। फिर उन्हें बार-बार डकार आने की इस समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी।
1. पेट से लें गहरी सांसें
खाना खाने से 10 मिनट पहले आपको छाती के बजाय पेट से गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस डालनी चाहिए। सांस इतनी गहरी हो कि जब आप सांस लें तो पेट बाहर आना चाहिए और सांस छोड़ते वक्त पेट अंदर जाना चाहिए। इसे डायफ्रेमेटिक ब्रीदिंग कहते हैं। इसे आपको प्रेक्टिस से सीखना चाहिए।
2. चबा-चबा कर खाना खाएं
हमेशा तसल्ली से चबा-चबा कर खाना खाएं। मुंह बंद कर निवाले को चबाएं। हड़बड़ी में खाना न खाएं। खाना खाने के दौरान ज्यादा बातें भी ना करें क्योंकि इससे पेट के अंदर साथ में ज्यादा हवा चली जाती है जो बाद में डकार के रूप में बाहर आती है।
3. कार्बोनेटेड ड्रिंक बिल्कुल नहीं
अगर आप भी खाने या जंक फूड के साथ कार्बोरेटेड ड्रिंक लेने के बेहद शौकीन हैं तो आपको डकार ज्यादा आनी ही है। क्योंकि इनमें पहले से ही गैस मौजूद है। इसलिए इनसे बिल्कुल दूरी बनाएं।
4. पानी आराम से पिएं
खाने के दौरान पानी मिनिमम पिएं और जब भी पिएं तो बहुत आराम से पिएं।
5. पोश्चर हो सही
खाना खाते समय आपका पोश्चर भी सही रहना बहुत जरूरी है। खाना खाते समय कभी भी झुक कर ना बैठें। इससे पेट में गैस ट्रैप होती है और निकल नहीं पाती। जो बाद में खड़े होने या सीधे होने पर डकार की वजह बनती है।
6. अपनी सोच पर काम करें
अगर आप लगातार तनाव में रहते हैं और ऐसी तनावपूर्ण बातों को भीतर ही भीतर गुनते रहते हैं, शेयर नहीं करते तो यह लगातार बना रहने वाला तनाव आपके शरीर में बहुत से बदलाव करता है और यह विस्फोट की तरह डकार के रूप में भी सामने आ सकता है।
7. लेट नाइट डिनर बंद करें
लेट नाइट डिनर यानी रात को देर से खाना खाना खाने की आदत को बिल्कुल छोड़ दें। बेहतर होगा कि आप रात को आठ बजे के अंदर ही अपना डिनर कंप्लीट कर लें। नहीं तो कम से कम सोने के दो से तीन घंटे पहले डिनर जरूर हो जाना चाहिए। लेट नाइट डिनर करने से भी बार-बार डकारें आती हैं।
8. स्मोकिंग छोड़ें
स्मोकिंग तो वैसे भी आपके शरीर को अंदर ही अंदर सुलगाती है, झुलसाती है। साथ ही बार-बार डकार आने का कारण भी बनती है। इसलिए स्मोकिंग की आदत को तुरंत छोड़ें।