क्या आपके पास भी आया है Paytm KYC अपडेट का मैसेज, आया है तो हो जाएं अलर्ट, नहीं तो खाली हो जाएगा आपका अकाउंट

Update: 2020-04-28 08:23 GMT

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस के बीच साइबर ठग एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। साइबर ठग अब मोबाइल वॉलेट ऐप यूजर्स को भी टार्गेट कर रहे हैं। पेटीएम यूजर्स के फोन पर एक संदेश भेजा जा रहा है। अगर आप इस SMS के झांसे में आ गए तो ये शातिर ठग आपके खाते में चपत लगा सकते हैं। पेटीएम यूजर्स को केवाईसी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ये ठग यूजर्स के KYC के नाम यूजर्स के खाते के बारे में जानकारी जुटाते हैं और फिर आपको चूना लगाते हैं। ऐसे कई मामले पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं, जिसमें लोगों को Paytm केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा जाता है और वह ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

हैकर्स Paytm KYC के नाम पर ठगी कर रहे हैं। पेटीएम यूजर्स के नंबर पर फर्जी मैसेज आ रहे हैं। इन मैसेज में यूजर्स को KYC अपटेड के लिए कहा जाता है। उन्हें मैसेज के जरिए बताया जाता है कि अगर उन्होंने केवाईसी नहीं करवाई तो उनका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा। केवाईसी अपटेड के ये मैसेज ऐसे फॉर्मेट में होते हैं कि आपको शक नहीं होगा कि ये असली है या फेक। लोगों को मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है।

अगर आपने उस लिंक पर क्लिक कर दिया तो फिर आपसे आपके बैंक खाते की गोपनीय जानकारी मांगा जाएगी। साइबर ठग ईमेल आईडी से लेकर SMS के जरिए लोगों अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले आप उस मैसेज को जरूर वेरिफाई कर लें। कई मामलों में लिंक की जगह फोन नंबर देकर उसपर फोन करने को कहा जाता है। अगर आप उस नंबर पर फोन करते हैं तो आपको ऐप डाउनलोड करने को कहा जाएगा।

ठग मैसेज के जरिए यूजर्स को KYC अपडेट करने के लिए चेतावनी देते हैं। कहते हैं कि अपना केवाईसी अपडेट करा लें नहीं तो उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। अपना अकाउंट ब्लॉक होने की डर से जब यूजर्स मैसेज में दिए गए​ लिंक पर क्लिक करते हैं तब साइबर ठग उनके अकाउंट से जरूरी जानकारी चुरा कर हाथ साफ कर जाते हैं। अगर आपके पास भी केवाईसी अपडेट करने का कोई मैसेज आता है तो सबसे पहले पेटीएम से संपर्क करें और इसके बारे में पता लगाएं। अगर कंपनी इस बारे में कोई जानकरी नहीं दे रही तो समझ जाएं कि ये मैसेज फर्जी है।

Tags:    

Similar News