हरभजन सिंह ने फेवरेट IPL टीम मुंबई इंडियंस को लेकर बताई यह वजह

Update: 2020-05-08 07:56 GMT

नईदिल्ली 8 मई 2020. ऑफ स्पिनर ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए मुंबई इंडियंस को अपनी फेवरेट आईपीएल टीम बताया। भज्जी पिछले दो सालों से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, उन्होंने मुंबई इंडियंस को चुनते हुए इसकी वजह भी बताई है।

कोरोन वायरस की वजह से सभी खेल गतिविधियां स्थगित या रद्द कर दी गई हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 एक साल के स्थगित हो चुका है। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह टि्वटर और इंस्टाग्राम लाइव के जरिये अपने फैन्स के सवालों के जवाब भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में हरभजन सिंह से भी इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनकी फेवरेट आईपीएल को लेकर सवाल पूछा गया।

इस सवाल का जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा, ”मैं मुंबई इंडियंस के लिए 10 साल खेला हूं। यह मेरी जिंदगी है। मेरी जो यादें उस टीम के साथ हैं, उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। दर्शक, वानखेड़े स्टेडियम, उस टीम के साथ 10 साल की बहुत सारी यादें हैं। मेरा दिल मुंबई इंडियंस के साथ है, लेकिन अब मैं चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हूं। मैं उस प्यार के लिए शुक्रगुजार हूं, जो मुझे यहां मिल रहा है। लेकिन मैं मुंबई को ही चुनूंगा।”

हरभजन सिंह 2008 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे हैं। रोहित शर्मा के कप्तान बनने से पहले उन्होंने इस टीम के लिए 30 मैचों में कप्तानी भी की है। एक दूसरे फैन ने हरभजन सिंह से पूछा कि उन्हें कौन सा देश ज्यादा पसंद है- भारत और इंग्लैंड?

इसका जवाब देते हुए भज्जी ने कहा, ”तुम लोग मुझे मुश्किल में डाल रहे हो। मैं भारत से हूं और मेरी पत्नी (गीता बसरा) इंग्लैंड से है। इंडिया मेरी लाइफ है और वह मेरी वाइफ है।” हरभजन ने आईपीएल को लेकर भी अपनी राय दी।

Tags:    

Similar News