बजट में किसानों के लिए GOOD न्यूज : धान खरीदी की अंतर राशि किसानों को जल्द मिलेगा….,.राज्य सरकार ने किया है बजट में 5000 करोड़ का प्रावधान…. धान खरीदी को लेकर कृषि मंत्री का बड़ा बयान

Update: 2020-02-20 06:41 GMT

रायपुर 20 फरवरी 2020। इस बार बजट से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलेगी। किसानों के लिए बजट में बोनस का ऐलान होगा, ये बोनस धान खरीदी की अंतर की राशि के रूप में किसानों को मिलेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस बात के संकेत दिये हैं।

धान खरीदी को लेकर हो रही सियासत के बीच रविंद्र चौबे ने साफ कहा है कि जिस भी किसान का टोकन जारी हो चुका है, उन सभी का धान खरीदा जायेगा। यही नहीं धान फड़ में जा चुका धान भी खरीदा जायेगा। दरअसल कई जगहों से धान खरीदी नहीं होने की शिकायत के बाद किसानों ने जमकर बवाल काटा था। कई जगहों पर चक्का जाम और प्रदर्शन भी हो रहे है। अब राज्य सरकार ने साफ किया है कि टोकन पाने और धान फड़ में पहुंचने वाले धान की खरीदी की जायेगी।

रविंद्र चौबे ने कहा है कि धान के बोनस को लेकर बाजट में अलग से प्रावधान किया गया है, उसके लिए पांच हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। अभी मौजूदा वक्त में प्रदेश में केंद्र सरकार की तरफ से निर्णित 1815 रुपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी हो रही है, जबकि राज्य सरकार ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था, लिहाजा अंतर की राशि को न्याय योजना के नाम से किसानों के खाते में प्रति क्विंटल 685 रुपये रुपये बतौर बोनस जमा कराया जायेगा।

Tags:    

Similar News