गैंगरेप : भाजपा नेता की पत्नी के साथ गैंगरेप…. रस्सी से बांधकर दिया वारदात को अंजाम…. काफी मशक्कत के बाद लिखी गयी रिपोर्ट
कोलकाता 9 अगस्त 2021। भाजपा नेता की पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। बंगाल में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर बवाल मच गया है। इस घटना के बाद भाजपा ने ट्वीट कर बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। अमित मालवीय (Amit Malviya) ने ट्वीट कर कहा, ‘बंगाल के बगनान में भाजपा कार्यकर्ता की 34 वर्षीय पत्नी को कुतुबुद्दीन मलिक और अन्य के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बांधकर बेरहमी से गैंगरेप किया. स्थानीय पुलिस ने शुरू में उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया और मामले को हल्का करना चाहती थी. टीएमसी विरोधियों को चुप कराने के लिए रेप को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.’
यह घटना हावड़ा के बागनान इलाके की है।मालवीय ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘बंगाल के बगनान में भाजपा कार्यकर्ता की 34 वर्षीय पत्नी को कुतुबुद्दीन मलिक और अन्य के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बांधकर बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म किया। स्थानीय पुलिस ने शुरू में उनकी शिकायत दर्ज करने से इन्कार कर दिया और मामले को हल्का करना चाहती थी। टीएमसी विरोधियों को चुप कराने के लिए दुष्कर्म को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।’इधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान भी कई महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था।