कोरिया में अति आवश्यक सेवाओं में चार घंटे की छूट.. कलेक्टर ने किया आदेश जारी

Update: 2021-04-15 12:44 GMT

बैकुंठपुर,15 अप्रैल 2021। कोरिया में जारी लॉकडाउन के बीच ज़िला प्रशासन ने अति आवश्यक सेवाओं की अवधि में छूट दी है। ज़िला प्रशासन ने शासकीय राशन दुकान,सब्ज़ी फल किराना राशन दुकान आटा चक्की मिल्क पार्लर को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह छ से सुबह दस बजे तक खोलने जबकि पोस्ट ऑफिस बैंक को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
कलेक्टर एस एन राठौड़ ने आदेश में स्पष्ट किया है कि अन्य प्रतिबंध लागू रहेंगे और जिन्हें छूट मिली है उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

Tags:    

Similar News