पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन.. विधायक पर जूता चलाकर सुर्ख़ियों में आए थे.. भाजपा ने जताया शोक

Update: 2021-06-30 21:18 GMT

नई दिल्ली,1 जुलाई 2021। संत कबीर नगर क्षेत्र के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का उपचार के दौरान मेदांता में निधन हो गया। वे लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, देर रात उनका निधन हो गया।
पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी तब सुर्ख़ियों में आए थे जबकि उन्होंने प्रशासनिक बैठक में क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह को जूतों से धून दिया था। मूलतः गोरखपुर के ग्राम झुडिया के रहने वाले 49 वर्षीय शरद त्रिपाठी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भाजपा के कई दिग्गजों ने शोक जताया है।
स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पिता रामपति राम त्रिपाठी देवरिया से सांसद हैं। शरद त्रिपाठी रामपति राम के सबसे बड़े बेटे थे।

Tags:    

Similar News