पांच जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन में निकले जवानों पर आतंकियों ने किया हमला, बारूदी सुरंग बिछाकर सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को बनाया निशाना… पांच जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

Update: 2021-10-11 02:05 GMT

जम्मू कश्मीर 11 अक्टूबर 2021। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के चमरेर जंगल में सेना और आतंकियों के बीच हुये मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली रही है। ये मुठभेड़ तब हुई जब सेना के जवान सर्च ऑपरेशन मे निकले हुये थे। इस दौरान घात लगाये आतंकियों ने जवानो पर हमला कर दिया। इस हमले में पाचं जवानों के शहीद होने की सूचना मिली रही है। फिलहाल आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है।

बताया जा रहा है कि पुंछ जिले के चमरेर जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. एजेंसियों को मुगल रोड के पास चमरेर के जरिए आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां ऑपरेशन चलाया. आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यहां मुठभेड़ चल रही है.

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर लिया है और आतंकियों के साथ एनकाउंटर जारी है. जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. एनकाउंटर के दौरान ही सेना के चार जवान और एक जेसीओ बुरी तरह घायल हो गए थे. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका.

वहीं अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है. मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है. इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बता दें कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस आतंकियों के एक मददगार को पकड़ने गई थी. इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली. मारे गए आतंकी के पास से एक पिस्टल और ग्रेनेड बरामद हुआ है.

Similar News