How To Do Facial At Home With Natural Ingredients : घर में नेचुरल चीज़ों से करें फेशियल और लगाएं होममेड फेस ग्लो सीरम, पढ़िये स्टेप बाई स्टेप गाइड

How To Do Facial At Home With Natural Ingredients : वैलेंटाइन डे पर चमकते चेहरे के साथ पार्टनर का वेलकम करना है तो घर पर ही फेस ग्लो सीरम बनाना सीख लीजिए।

Update: 2026-02-09 09:51 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

How To Do Facial At Home With Natural Ingredients : वैलेंटाइन डे पर चमकते चेहरे के साथ पार्टनर का वेलकम करना है तो घर पर ही फेस ग्लो सीरम बनाना सीख लीजिए। होममेड चीजों से फेशियल करने के बाद एक ईज़ी होममेड फेस ग्लो सीरम को अपने चेहरे पर लगाइए और दमकता निखार पाइये। आइये आपको पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।

पहला स्टेप

सबसे पहले आप अपने चेहरे को बहुत अच्छी तरह से धो लीजिए।

दूसरा स्टेप

अब आपको करनी है अपने चेहरे की क्लींजिंग। इसके लिए या तो आप कच्चे दूध में कॉटन बॉल भिगोकर उससे अपने चेहरे को क्लीन कर लीजिए या फिर चावल के पानी से क्लींजिंग कर लीजिए।

तीसरा स्टेप

अब आपको अपने चेहरे पर एक फेस मास्क लगाना है। इसके लिए एक चम्मच ऐलोवेरा जेल में एक चम्मच बेसन मिक्स कीजिए। अब इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच गुलाब जल मिक्स कीजिए। अगर आपको मास्क गाढ़ा लग रहा है तो आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और डाल सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लीजिए और 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। अब अपनी उंगलियो को गीला कीजिए और इससे ऊपर की ओर मसाज करते हुए इसे छुड़ा लीजिए और फिर साफ पानी से चेहरा धो लीजिए।

चौथा स्टेप

अब लास्ट में आती है फेस ग्लो सीरम लगाने की बारी। इसे बनाने के लिए एक चम्मच ऐलोवेरा जेल में विटामिन ई की दो कैप्सूल का तेल निकाल कर मिला लीजिए। साथ ही 2 से 3 बूंद बादाम का तेल या नारियल तेल मिला दीजिए। अब इसे दो से तीन मिनट बहुत अच्छी तरह से मिक्स कीजिए और आपका होममेड फेस ग्लो सीरम बनकर तैयार है इसे अपने चेहरे पर लगा लीजिए।

ये फेस ग्लो सीरम आपके चेहरे को वह कुदरती निखार देगा जो आपको मेकअप की तमाम परतों के बाद भी नहीं मिलेगा। अकेले इस फेस ग्लो सीरम को तो आप रोजाना रात को सोने से पहले लगा सकती हैं। चारों स्टेप्स आप हफ्ते में केवल दो दिन भी पूरे करें तो पर्याप्त है।

Tags:    

Similar News