Blouses And necklines for heavy bust women : हैवी है बस्ट तो सिलवाएं ऐसे ब्लाउज़ जो न लगें अटपटे, बनाएं आकर्षक

Blouses And necklines for heavy bust women : अगर आप भी हैवी वेस्ट वाली लेडी हैं तो हम आपके लिए यहां स्टाइलिस्ट के सुझाए ऐसे ब्लाउज़ और नेकलाइन डिजाइन बता रहे हैं जो आपके लिए सुटेबल रहेंगी।

Update: 2026-02-10 09:17 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Blouses And necklines for heavy bust women: हैवी बस्ट वाली लेडीज़ के लिए ब्लाउज़ की डिजाइन और उसकी नैक लाइन तय करना एक काफी डिफिकल्ट काम होता है क्योंकि डिज़ाइन सही ना हो तो उन्हें पब्लिक प्लेस में असहजता महसूस होती है और पूरे टाइम उन्हें सावधान भी रहना पड़ता है। अगर आप भी हैवी वेस्ट वाली लेडी हैं तो हम आपके लिए यहां स्टाइलिस्ट के सुझाए ऐसे ब्लाउज़ और नेकलाइन डिजाइन बता रहे हैं जो आपके लिए सुटेबल रहेंगी।

वी नेक और डीप यू नेक ब्लाउज़

हैवी बस्ट वाली लेडीज के लिए वी नेक और डीप यू नेक वाले ब्लाउज काफी अच्छे रहते हैं। यह वर्टिकल अपीरियंस क्रिएट करते हैं जो स्लिमिंग इफेक्ट देते हैं जिससे बस्ट की तरफ ध्यान नहीं जाता है। अगर वी नेट में प्रिंटेड ब्लाउज बनवाएं तो और बेहतर है।

स्वीटहार्ट नेकलाइन

स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज़ अगर सलीके से सिले जाएं तो वे हेवी बस्ट वाली लेडीज़ के लिए परफेक्ट होते हैं। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज काफी फ्लैटरिंग इफेक्ट देते हैं।

प्रिंसेस कट लाइन

प्रिंसेस कट लाइन के ब्लाउज़ वैसे भी हमेशा से बहुत ज्यादा पसंद किये जाते रहे हैं और यह हैवी बस्ट वाली लेडीज़ के लिए तो खासकर बहुत अच्छे हैं। ये आपकी बाॅडी को बहुत अच्छी तरह सपोर्ट करते हैं।

रैप ब्लाउज़

रैप पैटर्न (Wrap blouses) ब्लाउज़ स्टिच कराएं। स्टाइलिस्ट प्रीति के मुताबिक इस तरह के ब्लाउज में डायगोनल लाइंस(Diagonal lines, तिरछी लाइनें ) होने से हैवीनेस कम दिखती है और साॅफ्टर लुक आता है।

ब्रॉड शोल्डर ब्लाउज़

ब्रॉड शोल्डर ब्लाउज हेवी ब्रेस्ट लेडीज़ के लिऐ काफी अच्छे हैं। ये स्लीक लुक देते हैं और भारी बस्ट से ध्यान हटाकर पूरे लुक पर ध्यान आकर्षित करते हैं। यह आपको काफी गॉर्जियस भी दिखाते हैं।

ये डिज़ाइन अवाॅइड करें

बोट कट ब्लाउज़ और हाई नैक स्लीवलेस ब्लाउज़ न सिलवाएं। ये आपके बस्ट एरिया को हाईलाइट करेंगे। रफल,प्लीट्स और हैवी एंब्रायडरी या मिरर वर्क ऑन बस्ट वाले ब्लाउज़ आपको अवाॅइड करने चाहिए। पैडेड ब्लाउज़ तो आपके लिए है ही नहीं। वहीं थिन स्ट्रैप्स वाले ब्लाउज भी आपके बस्ट को हैवी दिखाएंगे।

Tags:    

Similar News