President Draupadi Murmu Visit in Chhattisgarh: राष्‍ट्रपति के लिए रायपुर पहुंचे विशेष एमआई 17 हेलीकॉप्‍टर, ट्रायल उड़ान

President Draupadi Murmu Visit in Chhattisgarh

Update: 2023-08-31 15:45 GMT

President Draupadi Murmu Visit in Chhattisgarh: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 1 सितंबर को बिलासपुर जाएंगी। राष्‍ट्रपति यहां से हेलीकॉप्‍टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। राष्‍ट्रपति के इस दौरे के लिए आज सेना के विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्‍टर रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। तीन हेलीकॉप्‍टरों ने आज रायपुर से ट्रायल उड़ान भी भरा।

बता दें कि राष्‍ट्रपति 1 सितंबर की सुबह राष्‍ट्रपति मुर्मू सुबह पौने 9 बजे राजभवन से निकल कर एयरपोर्ट जाएंगी। वहां से हेलीकॉप्‍टर से वे बिलासपुर के लिए रवाना होगीं। राष्‍ट्रपति का विशेष हेलीकॉप्‍टर सीधे पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्‍वविद्यालय परिसर के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से राष्‍ट्रपति का काफिला सीधे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएगा, जहां राष्‍ट्रपति मुर्मू पूजा-अर्चना करेगीं। राष्‍ट्रपति सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक करीब 20 मिनट मंदिर में रुकेगीं।

मंदिर से राष्‍ट्रपति का काफिला 11 बजकर 5 मिनट पर कोनी स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचेगा। राष्‍ट्रपति वहां आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होगीं। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक चलेगा।

दीक्षांत समारोह के बाद दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर राष्‍ट्रपति का हेलीकॉप्‍टर रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। राष्‍ट्रपति दोपहर सवा 2 बजे रायपुर स्थित राजभवन लौट आएगीं। राष्‍ट्रपति मुर्मू शाम पौने 5 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होगीं और सवा 6 बजे उनका विशेष विमान यहां से दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति के लिए सामने आई 1300 साल पुरानी मंजुश्री, जानिए... क्‍या है मामला

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी रायपुर के विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान वे यहां स्थित महंत घासी संग्राहालय भी गईं। जहां वे राज्‍य की पुरातात्विक वैभव से रू-ब-रू हुईं। राष्ट्रपति ने इस बहुआयामी संग्रहालय में छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों और ताम्रपत्रों के बारे में विस्तार से जाना। वे यहां की प्राचीन मूर्त धरोहर, राम वन गमन पथ व शिवनाथ नदी के दोनों ओर बसे गढ़ों से भी रू-ब-रू हुईं। संग्रहालय के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति को तालागांव से प्राप्त रुद्रशिव प्रतिमा की प्रतिकृति भेंट की। खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्‍लीक करें

यह भी पढ़ें- बिलासपुर आने वाली द्रोपदी मुर्मू देश की चौथी राष्ट्रपति, पढ़िए और राष्ट्रपति कब बिलासपुर आए

बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू का छत्तीसगढ़ आगमन हो चुका है। आज राष्ट्रपति राजधानी रायपुर में है। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। जिसके बाद कल सुबह हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पहुंचेंगी। सबसे पहले वह रतनपुर जाकर मां महामाया के दर्शन करेंगी। फिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं और मां महामाया के मंदिर में दर्शन करने वाली मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति होंगी। ज्ञातव्य है कि द्रोपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्‍लीक करें

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति बोलीं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां शांति सरोवर मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय जोहार’ से की। उन्‍होंने कहा कि मैं यहां पहले भी आ चुकी हूं, ये जगह मेरे लिए नई नहीं है. मुझे फिर से यहां बुलाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है कि ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्‍लीक करें

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति मुर्मू को मेयर ढेबर ने सौंपी शहर की चाबी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पहले दौरे पर आई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर स्‍वागत करने के लिए मेयर ऐजाज ढेबर भी मौजूद थे। मेयर ढेबर वहां शहर के प्रथम नागरिक की हैसियत से मौजूद थे। दिलचस्‍प बात यह है कि राष्‍ट्रपति के स्‍वागत के दौरान राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री समेत अन्‍य लोग को केवल गुलदस्‍ता (बुके) लेकर आने की अनुमति दी गई थी। इन सब के बीच मेयर गुलदस्‍ता के साथ एक बॉक्‍स भी लेकर राष्‍ट्रपति के स्‍वागत में एयरपोर्ट पर खड़े थे। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्‍लीक करें



Tags:    

Similar News