मंत्री गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री को किया था बर्खास्त, अब ACB ने किया गिरफ्तार...

Update: 2022-05-24 10:08 GMT

चंडीगढ़ 24 मई 2022. पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से हटाए जाने के कुछ ही समय बाद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मामला दर्ज कर एसीबी ने विजय सिंगला को गिरफ्तार किया है। सीएम मान ने सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया है। 

बता दें, मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख़्ता सबूत मिले थे। सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर की कड़ी कार्यवाही की है. सीएम मान ने कहा कि एक पर्सेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम मान के बर्खास्त करने के बाद एसीबी ने डॉ सिंगला को गिरफ्तार भी कर लिया।

जानकारी के मुताबिक लगभग एक दशक पहले विजय सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. पंजाब के हालिया विधानसभा चुनाव में डॉ. विजय सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों से हराया था.

Tags:    

Similar News