Chhattisgarh Top News Today: लूट-लूट कर कंगाल बना दिया... सहित पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें...

Chhattisgarh Top News Today

Update: 2024-04-16 15:22 GMT

Chhattisgarh Top News Today: रायपुर। छत्‍तीगसढ़ के चुनावी मैदान में दोनों तरफ से आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर हमलावर है। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने आज रायगढ़ में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया है। इसके साथ पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें...


Full View


Full View


Live Updates
2024-04-16 15:28 GMT

बिग ब्रेकिंग: CG नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़, 29 नक्सली मारे गए, 25 लाख इनामी माओवादी सहित कई बड़े नक्सली नेताओं का शव बरामद, अमित शाह ने गृह मंत्री विजय शर्मा से फोन पर की बात...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों और जवानों के बीच मे मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में करीब 29 के आसपास नक्सली मारे गए है। जिनमें से 18 नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि बस्तर संभाग आईजी सुंदरराज पी ने की है। थोड़ी देर बाद कांकेर पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर नक्सलियों की जानकारी साझा करेगी है। इधर इस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा से फोन पर चर्चा की। मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है।


Tags:    

Similar News