CG Breking News: बर्खास्त 21 एपीओ पर सरकार ने दिखाई रहमदिली, किया बहाल, पोस्टिंग भी, देखिए आदेश...

Update: 2022-07-16 08:27 GMT
npg.news

रायपुर। मनरेगाकर्मियों की हड़ताल के चलते बर्खास्त हुए मनरेगा के 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को बहाल कर दिया गया है। अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के लगभग 10 हजार मनरेगा कर्मी राजधानी रायपुर में हड़ताल पर डंटे थे। हड़ताल 63 दिनों तक चली थी फिर मंत्री कवासी लखमा से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो सकी थी। हड़ताल के चलते 21 सहायक परियोजना अधिकारियों की बर्खास्तगी एक माह का वेतन देकर तीन पृथक पृथक आदेश निकाल कर कर दी थी। हालांकि आदेश में नियमित सहायक परियोजना अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में मनरेगा भेजने के चलते संविदाकर्मियों की सेवा समाप्ति का जिक्र आदेश में था। एक बार फिर छतीसगढ़ सरकार ने दरियादिली दिखाते हुए सेवामुक्त किये गए मनरेगा के 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। देखिये आदेश...









Tags:    

Similar News