खबर का असरः एनपीजी की खबर के बाद अपोलो प्रबंधन ने डिस्चार्ज किया कांग्रेस कार्यकर्ता के पिता को, बेटे मकसूद बोले…थैंक्स एनपीजी

Update: 2021-09-30 10:07 GMT

बिलासपुर, 30 सितंबर 2021। मुख्यमंत्री द्वारा सहायता निधि स्वीकृत हो जाने के बाद भी मरीज के परिजनों को बिल पटाने का दबाव बना कर डिस्चार्ज न करने वाले अपोलो प्रबंधन ने एनपीजी में खबर प्रसारित होने के बाद आज शाम सैयद महमूद को बिना बिल लिये डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज होने के बाद उनके पुत्र मकसूद ने आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद कहा है। मरीज को बंधकः पैसे के लिए अपोलो अस्पताल ने कांग्रेस कार्यकर्ता के पिता को बंधक बना लिया, बेटे ने लगाया आरोप…मुख्यमंत्री की स्वीकृत की गई राशि लेने अपोलो प्रबंधन तैयार नहीं, चार दिन से पैसे देकर डिस्चार्ज कराने का दबाव डाल रहा अस्पताल प्रबंधन
रेल्वे क्षेत्र के चुचुहियापारा निवासी 65 वर्षीय सैय्यद महबूब अली रेल्वे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सैय्यद मकसूद अली के पिता हैं। उन्हें फेफड़े व किडनी में संक्रमण के कारण 6 सितम्बर को अपोलो में भर्ती करवाया गया था। उपचार के लिए उन्हें 10 लाख रुपये इलाज में खर्च होने का स्टीमेट उनके परिजनों को बताया गया। यह रकम उनके परिजनों की वहन क्षमता के बाहर था इसलिए उनके पुत्र सैय्यद मकसूद अली जो कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने पिता के इलाज हेतु मदद माँगी जिस पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत गैर अनुबंधित संस्थान के एक प्रकरण में उपचार हेतु नियम शिथिल कर स्वीकृति प्रदान की। साथ ही आदेश में यह भी स्प्ष्ट किया गया कि प्रकरण में दस्तावेजो का प्राथमिक तकनीकी परीक्षण के उपरांत ही मरीज के उपचार हेतु राशि स्वीकृत की गई हैं…स्वीकृत पैकेज में ही मरीज को पूर्ण उपचार प्रदान करने के निर्देश अस्पताल को दिए। मरीज के इलाज हेतु 52500 की राशि स्वीकृत की गयी थी।
पर पत्र पहुँचने व डॉक्टर के द्वारा डिस्चार्ज होने के लिए कहने के बाद भी अपोलो प्रबंधन मरीज के परिजनों से स्वीकृत राशि के बजाय पूरा बिल लिए बिना डिस्चार्ज नही करने पर अड़ा रहा।परेशान हो कर मकसूद ने एनपीजी से अपनी समस्या बताई, जिसे एनपीजी ने प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आये अपोलो प्रबंधन ने ततपरता दिखाते हुए आज शाम तक सैय्यद महमूद अली को बिना अत्तिरिक्त बिल लिए डिस्चार्ज कर दिया।
डिस्चार्ज होने के बाद मरीज के पुत्र कांग्रेस नेता मकसूद ने एनपीजी की खबर की सराहना करते हुए कहा कि “आपके प्रयासों से मेरे पिता डिस्चार्ज हुए जिसके लिए थैंक्स“

Similar News