Teacher News: राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान की घोषणा: 5 सितंबर को राज्‍यपाल के हाथों मिलेगा सम्‍मान, देखें सूची...

Teacher News:

Update: 2024-08-31 08:21 GMT

Teacher News: रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य शिक्षक सम्मान की घोषणा कर दी गई है। यह सम्मान 05 सितम्बर को रायपुर में स्थित राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राजपाल प्रदान करेंगे।

राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग का सर्वोच्च सम्मान है जो 5 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले राज्यपाल पुरस्कार समारोह में राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए डॉक्टर रश्मि सिंह धुर्वे का चयन पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार के लिए हुआ है जिसमे उन्हें प्रशस्ति पत्र 50000 रूपये की राशि सम्मान स्वरूप  राज्यपाल के हाथों प्रदान की जाएगी।

इनके द्वारा 6 अंतरराष्‍ट्रीय और 6 राष्ट्रीय शोध पत्रों का प्रकाशन पुस्तक लेखन कार्य किए गए हैं।  शिक्षा के क्षेत्र में 20 प्रकार के नवाचार लिए गए हैं सामाजिक सरोकार के तहत् 20 प्रकार के सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम का संचालन कर रही हैं जैसे पर्यावरण जागरूकता, स्वक्ष्ता जागरूकता, किशोरी बालिकाओं के पोषण स्वास्थ्य जागरूकता महावारी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फैला रही हैं विकास योजनामें सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं इनके कुशल संचालन में शाला ने भारत सरकार की स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित होते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

पर्यावरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब का चयन पर्यावरण विभाग की ओर से किया गया। इनके सफल संचालन में शाला ने विभिन्न शैक्षणिक,सांस्कृतिक,लक्ष्य निर्धारित किए भारत सरकार खेल एवम् युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित युवा महोत्सव में प्रतिवर्ष बच्चे पुरुस्कृत होते है एवम् ये स्वयं वादविवाद प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग से प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। बच्चों के व्यक्तित्व विकास,समय प्रबंधन,आदि पर मोटिवेशनल वक्ता के रूप छात्रों को प्रेरित कर रही है इन्हे वर्ष 2019 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है लेखन कार्य,सामाजिक सरोकार,शिक्षा में नवाचार,शैक्षणिक,सांस्कृतिक, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण इन्हें प्रसिद्ध साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।



 


Tags:    

Similar News