Korba School Timings Changed: स्कूलों का समय बदलाः रायपुर के बाद अब इस जिले के शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, पढ़ें
Korba School Timings Changed: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के चलते जिला शिक्षा अधिकारियों के द्वारा स्कूलों के समय में लगातार बदलाव किया जा रहा है। रायपुर के बाद अब एक और जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
Korba School Timings Changed: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के समय में परिवर्तन किया हैं। जिले में 5वीं व 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा शुरू हो गई है। 5वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे और 8वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। समय सारणी के कारण स्कूलों संचालन व मध्यान्ह भोजन वितरण में समस्या आ रहीं है। पिछले साल भी अप्रैल माह से गर्मी के कारण स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन किया गया था।
गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव की मांग कर्मचारी संगठनों ने भी की थी। प्राप्त आवेदन के आधार पर जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय / अनुदान प्राप्त विद्यालयों प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल का संचालन सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक किया गया। कक्षा 5वीं व 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा पूर्ण होने उपरांत शाला का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाए। बोर्ड की परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। नीचे देखें आदेश...
रायपुर के स्कूलों का भी समय बदला
रायपुर जिले में भी तेज गर्मी को देखते हुए शासकीय-अशासकीय स्कूलों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश 20 मार्च से प्रभावशील होगा।
जानिए नया समय
एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक-पूर्व माध्यमिक शालाएं-हाई हायर सेकेण्डरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक।
ऐसे शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक।
हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं 11ः30 बजे से 4ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा एवं कार्यालयीन का समय यथावत रहेगा।
कोण्ड़ागांव-जीपीएम में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में बदलाव
छत्तीसगढ़ के दो जिलों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीईओ ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कोण्ड़ागांव और जीपीएम जिले में संचालित होने वाले स्कूल अब नए समय पर संचालित होंगे।
दरअसल, कोण्ड़ागांव और जीपीएम में इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों में देखा जा रहा है। विद्यायर्थियों के सेहत को ध्यान में रखते हुए दोनों जिलों में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
कोंण्ड़ागांव में संचालित होने वाले एक पाली में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक।
ऐसी शालाएं जहाँ कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं 7ः30 से 11ः30 तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं 12 बजे से 4 बजे तक संचालित होगी।
वहीं, स्थानीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षाएं व ओपन स्कूल परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होगी।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूल समय में परिवर्तन
16 मार्च आज से प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल की वर्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। समय सारणी में दिए गए समयानुसार परीक्षाएं संचालित करने जिले के सभी स्कूल प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक 16 मार्च से सुबह 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक लगाने के निर्देश दिए गए है। यह आदेश जिले के सभी अशासकीय और शासकीय शालाओं पर लागू होगा।