CG Teacher News: ऑनलाइन शिकायत पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल के खिलाफ जांच के लिए कलेक्टर ने बनाई टीम...

CG Teacher News: कलेक्टर जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ को ऑनलाइन शिकायत मिली थी। शिकायत में उठाए गए मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जांच दल का गठन कर दिया है।

Update: 2026-02-02 07:45 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

2 February 2026| सारंगढ़। कलेक्टर जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ को ऑनलाइन शिकायत मिली थी। शिकायत में पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्रिंसिपल की कार्यप्रणाली को लेकर सिलसिलेवार शिकायत की गई थी। शिकायत में उठाए गए मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सारंगढ़- बिलाईगढ़ ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया है। जांच दल को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। ऑनलाइन शिकायत के आधार पर कलेक्टर की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने अपने आदेश में लिखा है,ऑनलाइन जन शिकायत आवेदन में आवेदक समस्त छात्र संगठन एवं पालक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल, पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के विरूद्ध अन्यत्र स्थानांतरित एवं निलंबित किए जाने के संबंध में बिन्दुवार शिकायत की गई है। अतएव उक्त शिकायत की विस्तृत जांच हेतु जांच दल का गठन किया जाता है एवं जांच दल को निर्देशित किया जाता है कि शिकायत जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । जारी आदेश में कलेक्टर ने इसे तत्काल प्रभावशील कर दिया है। ।

ये हैं तीन सदस्यीय जांच दल

कलेक्टर ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यी जांच दल का गठन किया है। इसमें जांच अधिकारी अपर कलेक्टर के अलावा सदस्य के रूप में डीईओ सारंगढ़-बिलाईगढ़ व हायर सेकेंडरी स्कूल हरदी की प्राचार्य विभावरी सिंह ठाकुर को सदस्य के रूप में नामित किया है। जांच दल में ये हैं शामिल, देखिए नाम।

  • श्रवण कुमार टण्डन, अपर कलेक्टर कार्या. कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, जे.आर. डहरिया
  • जिला शिक्षा अधिकारी कार्या. जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • विभावरी सिंह ठाकुर प्राचार्य कार्या. शास उच्चमावि हरदी।

समिति गठन और जांच आदेश की इनको दी जानकारी

  • संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन।
  • संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर छत्तीसगढ़।
  • संबंधित अधिकारी/कर्मचारी।
  • .एल.पी.पटेल, प्राचार्य पीएम.श्री सेजेस सारंगढ़।
Tags:    

Similar News