CG Strike News: सहायक शिक्षकों की हड़ताल हुई खत्म, 12 दिनों से चली आ रही हड़ताल प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद हुई स्थगित...

Update: 2023-08-21 14:56 GMT

रायपुर। सहायक शिक्षक फेडरेशन ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। थोड़ी देर पहले प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला से मुलाकात के बाद फेडरेशन ने यह घोषणा की। अपनी मांगों को लेकर 12 दिनों से सहायक शिक्षक हड़ताल पर थे।

प्रदेशभर के सहायक शिक्षक सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर थे। हड़ताल के चलते स्कूलों में भी पढ़ ठप्प थी। कई स्कूलों में ताले लटकने जैसी स्थिति आ गई थी। शासन ने हड़ताल खत्म करवाने के लिए भी पहल की थी। हड़ताली शिक्षकों को हड़ताल में जाने के लिए छुट्टी मांगने पर विभिन्न जिलों के कलेक्टरो द्वारा अवकाश लेने हेतु रोक लगाई गई थी। इसके साथ डीपीआई सुनील जैन ने भी 48 शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके शिक्षक अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हड़ताल पर डंटे थे। 

आज सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के साथ हड़ताली शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉक्टर आलोक शुक्ला से मुलाकात की। प्रमुख सचिव ने मांगों को पूरा करने हेतु दो-तीन दिनों में प्रतिनिधि मंडल को बुलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही हड़ताली शिक्षकों के ऊपर हड़ताल अवधि में किसी भी किस्म की कार्यवाही नही करने का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने धरना स्थल के मंच से आकर धरना खत्म करने की घोषणा कर दी। इस संबंध में मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रमुख सचिव ने दो से तीन दिनों में मांगों की पूर्ति हेतु चर्चा के लिए बुलाने की बात कही है। उनके आश्वासन पर हम हड़ताल खत्म कर रहे है।

Full View

Tags:    

Similar News