CG Employees And Officers News: पौने चार लाख कर्मचारियों, अधिकारियों का सीआर लिखने की तारीख तीसरी बार बढ़ाई गई, जानिये अब कब तक सीआर लिखा जा सकेगा...

CG Employees And Officers News: छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों, अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली लिखने की डेट बढ़ा दिया है। एनआईसी से ऑनलाइन सीआर लिखने का साफ्टवेयर तैयार न होने की वजह से जीएडी ने तीसरी बार तारीख बढ़ाई है। हालांकि, राहत की बात है कि एनआईसी ने साफ्टवेयर तैयार कर दिया है। मगर विलंब होने की वजह से एक बार और टाईम बढ़ाया गया है। जाहिर है, सरकार के इस महत्वपूर्ण पहल से कर्मचारियों, अधिकारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Update: 2025-07-21 15:15 GMT

CG Employees And Officers News: रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के कर्मचारियों और अधिकारियों का सीआर लिखने का डेट तीसरी बार बढ़ा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 जून 2025 को आदेश निकालकर दूसरी बार टाईम बढ़ाते हुए 15 जुलाई निश्चित किया था। याने 15 जुलाई तक गोपनीय चरित्रावली ऑनलाइन दर्ज की जा सकती थी। मगर एनआईसी का साफ्टवेयर न बन पाने के चलते जीएडी को एक बार फिर टाईम बढ़ाना पड़ा है।

अब 30 नवंबर तक

संशोधित आदेश के तहत कर्मचारियों को स्वमूल्यांकन 15 जुलाई की जगह 15 अगस्त तक कर सकेंगे। इसके बाद प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन 15 सितंबर तक, समीक्षक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन 15 अक्टूबर तक और स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा 30 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।

पहली बार ऑनलाईन

छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका होगा, जब प्रदेश के करीब पौने चार लाख कर्मचारियों, अधिकारियों का सीआर ऑनलाइन लिखा जाएगा। विष्णुदेव सरकार सिस्टम को डिजिटलाइज कर रही है। इस दिशा में अहम पहल करते हुए कर्मचारियों, अधिकारियों का सीआर ऑनलाईन किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को अब सीआर लिखाने के लिए अफसरों का चक्कर नहीं लगाना होगा। अभी अधिकांश कर्मचारियों, अधिकारियों को शिकायत रहती है कि अफसर उनका सीआर नहीं लिखते। कई बार अफसरों का ट्रांसफर हो जाता है, या फिर डेपुटेशन पर दिल्ली चले जाते हैं। ऐसे में, अफसर का जहां ट्रांसफर होता है, वहां की दौड़ लगानी पड़ती है। मगर अब ऐसा नहीं होगा।

ऑनलाइन सीआर

अभी तक सीआर हार्ड पेपर में हाथ से लिखा जाता था। मगर विष्णुदेव साय सराकर ने कर्मचारियों, अधिकारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार की तरह सीआर को ऑनलाइन कर दिया है, साथ ही मूल्यांकन पैटर्न बदल दिया है। केंद्र सरकार की तरह अब अंकीय आधार पर सीआर लिखा जाएगा।

जानिये क्या बदला?

पहली बात यह कि अब सीआर ऑनलाइन लिखा जाएगा। दूसरा, अब क, ख, ग की बजाए 0 से 10 तक नंबर मिलेंगे। याने अंकीय आधार पर सीआर लिखा लिखा जाएगा। सीआर लिखने का टाईम लिमिट भी तय किया गया है। अब कोई अधिकारी कर्मचारी या अपने मातहत अधिकारी को सीआर के लिए चक्कर नहीं काटवा पाएगा।

8 से 10 अंक उत्कृष्ट

करीब पौने चार लाख कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली लिखने का पैटर्न बदल दिया है। सीआर में अब क प्लस, क, ख और ग लिखने का पैटर्न अब नहीं चलेगा। केंद्र की तरह अब इसके लिए 0 से 10 तक अंक मिलेंगे। अभी तक क प्लस को उत्कृष्ट माना जाता था और क को बहुत अच्छा। मगर अब 8 से 10 अंक उत्कृष्ट और 6 से 8 अंक बहुत अच्छा माना जाएगा। इसी तरह पहले ग को घटिया का दर्जा था तो अब 0 से 2 अंक को घटिया माना जाएगा।

करप्शन पर कंट्रोल

छत्तीसगढ़ में सीनियर अफसरों से सीआर लिखवाना अभी तक बहुत पेचिदा मामला होता था। अधिकारी इसके लिए लंबे समय तक घूमाते रहते थे। कई बार किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर होकर चले जाते थे या फिर केंद्र में डेपुटेशन पर चले जाते थे तो कर्मचारियों को वहां का चक्कर लगाना पड़ता था। सीआर के लिए कई अधिकारी अपना रेट तय कर दिए थे। जब तक पैसा नहीं मिलता था, सीआर संभव नहीं था। मगर अब सरकार ने उन अधिकारियों पर शिकंजा कस दिया है। अब ऑनलाईन सीआर लिखे जाएंगे। उसमें भी टाईम लिमिट रहेगा। याने उस डेट के बाद वह ऑटोमेटिक उपर के अधिकारी के पास चला जाएगा। इससे सीआर के प्रति अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। अब चक्कर काटवाने के साथ ही अधिकारियों को चढ़ावा नहीं चढ़ाना पड़ेगा।

बहरहाल, देखिए जीएडी सिकरेट्री अविनाश चंपावत का आदेश...


Tags:    

Similar News