जेडी का तबादला: स्कूल शिक्षा ने जारी किया ट्रांसफर, प्रतिनियुक्ति समाप्त करने शुरू हुई कार्रवाई, देखें आदेश
CG School Education News: स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने एक आदेश जारी कर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी उप संचालक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार सिंह का तबादला प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर कर दिया है।
इमेज- NPG
रायपुर। 09 मार्च 2026| स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने एक आदेश जारी कर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी उप संचालक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार सिंह का तबादला प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर कर दिया है।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में लिखा है,राज्य शासन द्वारा डॉ. राजेश कुमार सिंह (मूल पद प्राचार्य), प्रभारी उप संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, पेंशनबाड़ा रायपुर की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए, प्रशासनिक आधार पर प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।
प्रतिनियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया है ये आदेश
स्थानांतरण नीति लागू करने के साथ ही राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में वापस लौटाने का निर्देश जारी किया था। राज्य सरकार के निर्देश के बाद माना जा रहा था कि लंबे समय से मलाईदार पदों पर काबिज अधिकारी व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त होगी और मूल विभाग में वापस लौटेंगे, पर ऐसा अब तक नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग में अभी भी खटराल अधिकारियों की शह पर यह खेल बदस्तूर जारी है।
इस तबादले के क्या है मायने
स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने अपने आदेश में साफ लिखा है कि प्रतिनियुक्ति समाप्त कर तबादला किया जा रहा है। अवर सचिव ने यह भी लिखा है कि प्रशासनिक आधार पर यह आदेश जारी किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद माना जा रहा है, डीईओ से लेकर बीईओ और जेडी कार्यालयों के अलावा अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे शिक्षकों की मूल संस्था में वापसी होगी।
इनको दी जानकारी
. विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग।
. संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।
. आयुक्त, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा।
. कलेक्टर, जिला-रायपुर / बिलासपुर छ.ग।
. संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर छ.ग.।
. जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर छ.ग.।
. जिला कोषालय अधिकारी, जिला-रायपुर / बिलासपुर छ.ग.।
.